Bollywood-celebs - तब्बू से लेकर सलमान खान तक, जाने इन सेलेब्स ने अभी तक क्यों नहीं की शादी?

कुछ सेलेब्स ऐसे है जो अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। इन सेलेब्स की अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग है। फैन्स इनकी शादी की खबर सुनने के लिए भी बेताब हैं। लेकिन फिर भी ये सेलेब्स सिंगल रहकर ही खुश हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।
तब्बू
तब्बू 50 साल की हैं। तब्बू आज भी सिंगल हैं। तब्बू ने संजय कपूर से लेकर साजिद नाडियाडवाला और अक्किनेनी नागार्जुन तक कई सेलेब्स को डेट किया है। तब्बू ने खुद एक बार कहा था कि “मुझे नहीं लगता कि सिंगल एक बुरा शब्द है। आपकी खुशी आपके रिश्ते की स्थिति से जुड़ी कई चीजों से आती है। लेकिन एक गलत साथी के साथ जो हो सकता है वह अकेलेपन से भी बदतर है।
दिव्या दत्ता
दिव्या दत्ता कई फिल्मों और वेब शो में काम कर चुकी हैं । वह आज भी सिंगल हैं। दिव्या दत्ता ने मई 2005 में लेफ्टिनेंट कमांडर संदीप शेरगिल से सगाई की थी। बाद में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद से ही वह सिंगल हैं। दिव्या ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सिंगल रहकर बेहद खुश हैं।
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल ने 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू किया था। वह अभी भी सिंगल हैं। पहले वह निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ 5 साल तक रिलेशनशिप में थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। बाद में वह लंदन के एक बिजनेसमैन के साथ दो साल तक रिलेशन में रहीं। अमीषा का मानना है कि वह सिंगल रहकर बेहद खुश है।alsoreadShehzada Starcast Fees - क्या कार्तिक आर्यन ने फ्री में की शहजादा? जाने किसने वसूले कितने करोड़
सलमान खान
सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर फैन्स के बीच चर्चा रहती है। ऐश्वर्या राय से लेकर संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ और लूलिया वंतूर तक कई हसीनाओं को सलमान डेट कर चुके हैं। फिर भी उन्होंने किसी से शादी नहीं की। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें शादी करने या गर्लफ्रेंड बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्हें अपने सिंगल स्टेटस से प्यार है और उन्हें यह अच्छा लगता है।