Bollywood - इन सेलेब्स को पिता की दूसरी शादी नहीं आई रास , किसी ने सौतेली मां को समझा 'दुष्ट' तो किसी ने सालों तक नहीं की बात

बॉलीवुड की दुनिया में एक से ज्यादा शादी कोई नई बात नहीं है। कई बड़े सितारों ने दो-दो शादियां की हैं। इस लिस्ट में धर्मेंद्र, जावेद अख्तर, सलीम खान, पंकज कपूर, और बोनी कपूर शामिल हैं। दूसरी शादी का असर इनके बच्चों पर पड़ा है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने दो शादियां की है। धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से 1954 में 19 की उम्र में अरेंज मैरिज की थी। पहली शादी के 26 साल बाद धर्मेंद्र का दिल हेमामालिनी पर आ गया। धर्मेंद्र ने हेमा से शादी कर ली। सनी देओल तब हेमामालिनी से इतने नाराज थे कि उन्होंने चाकू से हमला कर दिया था।
बोनी कपूर
बोनी ने भी दो शादियां की है। उनकी पहली पत्नी का नाम मोना कपूर है। 1996 में बोनी ने मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से विवाह कर लिया।
पंकज कपूर
पंकज कपूर और नीलिमा अजीम ने साल 1975 में शादी की थी। शाहिद के जन्म के तीन साल बाद साल 1984 में नीलिमा और पंकज का तलाक हो गया। पंकज कपूर ने सुप्रिया पाठक से शादी कर ली। नीलिमा ने राजेश खट्टर संग विवाह कर लिया। दोनों का साल 2001 में तलाक हो गया। राजेश खट्टर से तलाक के बाद नीलिमा ने उस्ताद रजा अली खान से तीसरी शादी की थी। शाहिद को अपने पिता की दूसरी शादी को कबूल करने में काफी वक्त लग था।
सलीम खान
सलीम ने सुशीला चरक से लव मैरिज की थी। उन्होंने हेलन से भी शादी की। शुरुआती दिनों में सलमान के लिए हेलेन को दूसरी मां के रूप में स्वीकार कर पाना बेहद मुश्किल था।
जावेद अख्तर
जावेद ने हनी ईरानी से 21 मार्च 1972 को शादी की थी। कुछ सालों बाद जावेद ने शबाना आजमी से निकाह कर लिया। फरहान और जोया को शबाना को दूसरी मां के रूप में अपनाने में काफी वक्त लग गया था।