Bollywood-actresses - ये अभिनेत्रियां भी कर चुकी हैं राजनेताओं से शादी , जाने लिस्ट में किन किन का नाम है शामिल

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से सगाई कर ली हैं। सिर्फ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ही ऐसे कपल नहीं है जो राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री का मेल कराने जा रहे हैं। परिणीति चोपड़ा से पहले भी बहुत सी एक्ट्रेस राजनेताओं के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। आइये जानते हैं उनके नाम।
स्वरा भास्कर-फहाद अहमद
स्वरा भास्कर ने भी समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की है। ये दोनों इसी साल फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने पहले कोर्ट में शादी रजिस्टर करवाई। इसके बाद पूरे रीति रिवाजों को निभाते हुए दोनों एक दूसरे के हो गए।
आयशा टाकिया-फरहान आजमी
आयशा टाकिया ने भी समाजवादी पार्टी के नेता को ही अपना जीवनसाथी चुना। उनके पति का नाम फरहान आजमी है। ये दोनों एक दूसरे को शादी से पहले भी डेट कर रहे थे। 2009 में दोनों ने शादी कर ली।
नवनीत कौर-रवि राणा
नवनीत कौर ने राजनेता रवि राणा से शादी की है। दोनों 2011 में एक दूजे के हो गए। शादी के बाद नवनीत राणा ने भी राजनीति में हाथ आजमाया और सांसद बन गईं।
alsoreadSingle-moms-actresses - ये हैं बॉलीवुड की सिंगल मदर्स , बिन ब्याह मां बनने का लिया फैसला
राधिका-एचडी कुमारस्वामी
राधिका ने भी राजनेता को ही अपने साथी के रूप में चुना। राधिका के पति कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उनका नाम एचडी कुमारस्वामी है। दोनों 2006 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों के बीच उम्र का काफी फासला भी है।