Bollywood-actresses - सुष्मिता सेन से सनी लियॉन तक ने बच्चों को लिया गोद, 2 तो हैं बिन ब्याही मां , देखें लिस्ट

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस अपनी एक खूबसूरत और अलग पहचान बनाई है। इन एक्ट्रेसेस ने ही अनाथ बेटियों को गोद लिया और उन्हें जिंदगी दी। दो एक्ट्रेस ने तो ये कदम बिना शादी किए ही कम उम्र में उठा लिया था। आइये जानते हैं इस लिस्ट में है किसका नाम ?
Sushmita Sen
सुष्मिता सेन 47 साल की हैं। अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। बिना शादी किए ही वो दो बेटियों की मां हैं। करियर के शुरुआती दौर में ही सुष्मिता ने दो बेटियों को गोद लिया था। आज उनकी दोनों बेटियां बड़ी हो चुकी हैं।
Sunny Leone
सनी लियोन सरोगेसी से दो जुड़वां बेटों की मां हैं। इसके बाद उन्होंने एक बेटी को गोद भी लिया है जिसका नाम निशा है। सनी जहां भी जाती हैं अपने बच्चों को अपने साथ ही रखती हैं। अक्सर उन्हें निशा के साथ स्पॉट किया जाता है।
Raveena Tandon
रवीना टंडन ने 21 की उम्र में ही माँ बनने का फैसला कर लिया था। वो भी तब जब उनकी शादी भी नहीं हुई थी। उन्होंने पूजा और छाया नाम की दो बेटियों को गोद लिया और उनकी परवरिश की। रवीना अब नानी भी बन चुकी हैं।
alsoreadSuper Flop Bollywood star kids - फिल्मों से गायब हैं सुपरस्टार्स के ये बच्चे, फिर भी हैं करोड़पति
Mandira bedi
मंदिरा बेदी पहले से ही एक बेटे की मां थीं लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने एक बेटी को गोद लिया। फिलहाल वो दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं क्योंकि पिछले साल उनके पति का निधन हो गया था।
Preity Zinta
प्रिती जिंटा ने 34 बेटियों को गोद लेकर उनकी जिम्मेदारी उठा रखी है। 2009 में ऋषिकेश में वो इन बेटियों को गोद ले चुकी हैं। साल में दो बार उनसे जरूर मिलने जाती हैं। उनकी जरूरत का भी पूरा ख्याल रखती हैं।