Jawan Box Office Collection Day 10: 700 करोड़ के पार हुई शाहरुख खान की फिल्म, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 10: 700 करोड़ के पार हुई शाहरुख खान की फिल्म, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

 
j

फिल्म 'जवान' का फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने 10 दिनों में 440.48 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। अब 'जवान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है जिसके मुताबिक फिल्म अब 700 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। 'जवान' के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेंमेंट ने अपने ऑफिशियस इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि 'जवान' ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

क्या है 'जवान' की कहानी?

'जवान' एक बाप-बेटे की कहानी है। फिल्म राजनीतिक और सामााजिक मुद्दों को भी उजागर करती है। शाहरुख खान को 'जवान' में कई अलग रूपों में देखा जा सकता है। फिल्म में नयनतारा फीमेल लीड रोल में दिखाई दे रही हैं जिन्होंने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया है। 'जवान' में रिद्धि डोगरा, प्रियमणि, लहर खान और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार निभाते दिखाई दे रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी कैमियो नजर आ रहा है। 

alsoreadDeepika Padukone - जवान में कैमियो के लिए दीपिका ने कितनी ली फीस? दीपिका ने किया खुलासा

क्रिसमस पर रिलीज होगी डंकी 

'जवान' की सक्सेस के बाद अब शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म 'डंकी' की तैयारियों में जुट गए हैं। उनकी फिल्म 'डंकी' इसी साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में तापसी पन्नू भी नजर आएंगी। 

From Around the web