Anil Kapoor - कभी परिवार के साथ गैराज में रहे, आज दुबई और लंदन में हैं लग्जरी घर

Anil Kapoor - कभी परिवार के साथ गैराज में रहे, आज दुबई और लंदन में हैं लग्जरी घर

 
ak

पृथ्वीराज कपूर के परिवार को बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली कहा जाता है। उनके अगल-बगल एक दूसरे कपूर परिवार ने भी अपनी जड़े मजबूत की हैं लेकिन यह परिवार कभी गैराज में रहता था। गैराज किसी और का नहीं था बल्कि पृथ्वीराज कपूर का ही था। 

हम अनिल कपूर का जिक्र कर रहे हैं जिनके पिता सुरिंदर कपूर एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। उनके भाई बोनी कपूर बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं। जब उनकी फैमिली मुंबई में रहने आई थी तो शुरू में पृथ्वीराज कपूर के गैराज में रही थी। बाद में वे किराये पर काफी साल चॉल में रहे थे। 

कमजोर थे परिवार के आर्थिक हालात

अनिल कपूर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए शुरुआती कुछ फिल्में सिर्फ पैसे के लिए साइन की थीं। वे एक बार बोले थे- ‘हम भाग्यशाली हैं कि वह समय पीछे छूट गया है। किस्मत गलत मोड़ लेती है, तो बुरा टाइम आ सकता है इसलिए जब परिवार की देखरेख की बात आती है, तो मैं दो बार सोचता हूं’।alsoreadAnanya Panday:- अनन्या पांडे ने सिर्फ चार साल में कमाए 72 करोड़, बताया करोड़पति बनने का सीक्रेट फॉर्मूला 

अनिल कपूर के विदेश में हैं कई आलीशान घर

अनिल कपूर अब मुंबई में जुहू में अपने आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके दुबई, कैलिफॉर्निया और लंदन में भी फ्लैट्स हैं। अनिल कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन थे। उन्होंने परिवार को मजबूत नींव दी थी। वे फिल्म प्रोड्यूसर थे इसलिए बच्चों का झुकाव भी फिल्मों की ओर रहा। अनिल कपूर को ‘तेजाब’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘बेटा’ और ‘राम लखन’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 

माधुरी दीक्षित संग सुपरहिट रही जोड़ी

माधुरी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म ‘राम-लखन’ में उनके किस सीन के बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अनिल की पत्नी सुनीता ने इन खबरों को अफवाह बताया था। अनिल को ‘जुग जुग जीयो’ में देखा गया था। वे अब वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में निगेटिव किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। 

From Around the web