Akshay Kumar Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अक्षय कुमार, जाने कहां-कहां से होती आमदनी?

Akshay Kumar Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अक्षय कुमार, जाने कहां-कहां से होती आमदनी?

 
ak

अक्षय कुमार 9 सितंबर यानी आज अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता हरिओम भाटिया मिलिट्री ऑफिसर थे और उनकी मां का नाम अरुणा भाटिया था। अक्षय की एक बहन भी हैं, जिनका नाम अलका भाटिया है। अक्षय ने अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म सौगंध से की थी। चलिए आपको बताते है कि वे कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

फिल्मों से करते हैं करोड़ों की कमाई

अक्षय कुमार इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक है। वह एक फिल्म के लिए 80 से 100 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। उनकी सालाना कमाई लगभग 500 करोड़ रुपये है। अक्षय कुमार की नेट वर्थ 2591 करोड़ रुपये है।

एड से भी कमाते है करोड़ों रुपये

फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी करोड़ों की कमाई करते है। वह सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करते हैं। उसके लिए वह लगभग 1 करोड़ की फीस चार्ज करते हैं।

प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं 

Cape of Good Films नाम के प्रोडक्शन हाउस में अक्षय पार्टनर हैं। वह अपने इस प्रोडक्शन हाउस में नाम फिल्म शबाना, सिंह इज किंग, हॉलिडे समेत कई मूवीज प्रोड्यूस कर चुके हैं। उनकी लेटेस्ट होम प्रोडक्शन फिल्म ओएमजी 2 है, जो हिट रही है।

alsoreadMission-raniganj- 'मिशन रानीगंज' का टीजर हुआ रिलीज , फैंस को आया पसंद

देश और विदेशों में है कई आलीशान बंगले

अक्षय कुमार परिवार के साथ मुंबई में जुहू स्थित घर में रहते हैं। उनके पास मुंबई में चार फ्लैट, एक बंगला और एक डुप्लेक्स है। इनकी कीमत लगभग 105 करोड़ रुपये है। गोवा में उनके बंगले हैं, जिनकी कीमत लगभग 5 करोड़ है। अक्षय कुमार के पास मॉरीशस और टोरंटो में एक-एक घर है।

From Around the web