Raveena Tandon daughter :- रवीना टंडन की बेटी राशा बॉलीवुड में होने जा रही हैं लॉन्च , एक्शन फिल्म में आएंगी नजर

निर्देशक अभिषेक कपूर अपनी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में फैंस को बहुत पसंद आती है। अभिषेक ने अपने अगले प्रोजेक्ट की लिस्ट फाइनल कर ली है। उनका यह प्रोजेक्ट एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म हैं। अभिषेक ने अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन को लॉन्च करने का फैसला किया था। अब खबर आ रही है कि अभिषेक ने इस फिल्म की एक्ट्रेस का भी चुनाव कर लिया है।
अभिषेक कर रहे राशा को लॉन्च
डायरेक्टर अभिषेक कपूर अपनी अगली फिल्म में अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन को लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू हो चुका है। कुछ महीनों में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। अब इस फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। अभिषेक इस प्रोजेक्ट में रवीना टंडन की बेटी राशा को लॉन्च करेंगे।
रवीना और अनिल थडानी की बेटी है राशा
रवीना और अनिल थडानी की बेटी राशा अभिषेक कपूर की एक्शन-एडवेंचर फिल्म से अभिनय की शुरुआत करेंगी। वह फिल्म में अमन देवगन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिषेक को लगता है कि राशा इस भूमिका के लिए ठीक रहेंगी। दोनों ने ही फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है।alsoreadDanny Denzongpa - Salman khan - सलमान खान के साथ डैनी नहीं करना चाहते थे काम , वजह जान हैरान रह जाएंगे आप
अभिषेक ने ये फिल्मे की हैं डायरेक्ट
अभिषेक कपूर ने बॉलीवुड को 'रॉक ऑन', 'काई पो 'चे , 'केदारनाथ' जैसी हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्म्स को फैंस का खूब प्यार मिला था। अब वह अपने नए प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने आएंगे। इसमें कुछ ऐसे एक्शन सीक्वेंस होंगे जो पहले कभी नहीं देखे गए हैं। इस फिल्म को प्रज्ञा कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।