Ranveer-Deepika - कट बोलने के बाद भी एक-दूसरे को किस करते रहे रणवीर और दीपिका, जाने कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सबके फेवरेट कपल में से एक हैं। 14 नवंबर 2018 को दोनों कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को पांच साल हो गए हैं। कुछ दिनों पहले ये अफवाह उड़ रही थी कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं-
सेट पे हुई प्यार की पुष्टि
दोनों ने 2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला की थी। सेट पर अंग लगा दे गाना फिल्माया जाना था। इस गाने के अंत में दोनों को इस एक किसिंग सीन फिल्माना था। गाने की शूटिंग चल रही थी। शूट के बाद डायरेक्टर ने कट बोला। डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को किस करते रहे। सेट पर करीब 50 लोग मौजूद होंगे। सब ये देखकर सन्न रह गए। इस किस के बाद ही कंफर्म हो गया कि दोनों प्यार में हैं।
सेट पर रहते थे साथ
एक क्रू मेंबर ने बताया कि दोनों सेट पर एक-दूसरे को बेबी कहकर पुकारते थे। जब शूटिंग नहीं होती थी तो दोनों साथ में खाना खाते और वैनिटी वैन में एकसाथ घंटो बिताते थे। दोनों को बाजीराव मस्तानी में फिर साथ देखा गया।
साथ की कई फिल्मे
बाजीराव की शूटिंग के समय रणवीर अपने सीन्स की शूटिंग के बाद सेट से नहीं जाते थे। वह पहले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने दीपिका को हॉलीवुड जाने की सलाह दी थी। रामलीला और बाजीराव मस्तानी के बाद रणवीर और दीपिका पद्मावत और 83 में एकसाथ नजर आ चुके हैं।