अब gandhi godse:"ek yudh" के खिलाफ़ भी उठाई गई आवाज,प्रेस कांफ्रेंस में मचा दिया तहलका

अब gandhi godse:"ek yudh" के खिलाफ़ भी उठाई गई आवाज,प्रेस कांफ्रेंस में मचा दिया तहलका

 
.

फिल्मों का बहिष्कार और विरोध अब एक चलन बन गया है। शाहरुख खान की 'पठान' के बाद अब राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' का भी विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को मुंबई में फिल्म से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस थी, जहां मीडिया की भीड़ में बैठे कुछ प्रदर्शनकारियों ने अचानक नारेबाजी करनी शुरू कर दी और काले झंडे दिखाए। प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने 'गांधी जी अमर रहे' और 'देशद्रोह बंद करो' के नारे लगाए। हालांकि, मौके की नजाकत को भांपते हुए मेकर्स ने तुरंत पुलिसकर्मियों को बुलाया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राजकुमार संतोषी की फिल्म में गांधी जी का अपमान किया गया है, इसलिए इसकी रिलीज पर रोक लगा दी जानी चाहिए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

काले झंडे लहराए जाने लगे

मुंबई में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म से जुड़े कुछ अनदेखे फुटेज और डायलॉग सीन दिखाए जाने थे।प्रदर्शनकारी भीड़ में मीडियाकर्मियों के साथ बैठे थे। जैसे ही राजकुमार संतोषी और मेकर्स स्टेज पर पहुंचे नारेबाजी और काले झंडे लहराए जाने लगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फिल्म नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करते हुए गांधी की छवि को धूमिल करने और उनकी विरासत को कमजोर करने का प्रयास थी।

'हमने प्रदर्शनकारियों को समझाया, इसमें गांधी जी का अपमान नहीं है'

फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' की कहानी राजकुमार संतोष ने लिखी है और उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसमें गांधी और गोडसे के बीच वैचारिक लड़ाई को दिखाया गया है। शुक्रवार की घटना के बाद मेकर्स ने एक बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया, 'प्रमोशन इवेंट के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बुलाई गई थी। हमने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की पूरी कोशिश की। उन्हें बताया गया कि हमारी फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' किसी भी रूप में नाथूराम गोडसे का महिमामंडन नहीं करती है।read also:कई बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप होने के बावजूद भी यह 10 टॉप स्टार्स बने रहे सुर्खियों में

राजकुमार संतोषी ने गांधीजी के प्रपौत्र को सलाह दी

'गांधी गोडसे: एक युद्ध' 26 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है।हाल ही में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने भी इस फिल्म का विरोध किया था। इस पर राजकुमार संतोषी ने कहा, 'तस्वीर देखे बिना कोई कैसे कह सकता है कि फिल्म में किसका महिमामंडन किया गया है और किसे गलत दिखाया गया है। फिल्म देखने के बाद आपको पता चलेगा कि अगर गांधी जी ने ऐसा कहा तो गोडसे ने क्या कहा या गांधी जी ने ऐसा कहा तो गोडसे का क्या जवाब है। आप फिल्म देखने के बाद रिएक्ट करते हैं। आपने टीजर से ही मन बना लिया है कि आप थिएटर में आग लगा देंगे. यह गलत है। मैं गांधी से भी कहना चाहूंगा कि एक बार फिल्म देखें और बताएं कि क्या मैंने इसे गलत दिखाया है, ऐसा नहीं था या यह सच नहीं है।

From Around the web