Monica O My Darling Review: टीम ‘अंधाधुन’ की एक और दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री, देखें रिव्यु

Monica O My Darling Review: टीम ‘अंधाधुन’ की एक और दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री, देखें रिव्यु

 
p

योगेश चंदेकर एक बार फिर एक करामाती कहानी लेकर आए हैं ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’। फिल्म में निर्देशन वासन बाला का है। फिल्म की कहानी योगेश ने ऐसी बुनी है कि इसके किरदारों में आप खो जाते हैं। फर्क नहीं पड़ता है किरदार स्त्री है या पुरुष। 

ये एक जिंदगी काफी नहीं है

m

फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ को ‘अंधाधुन’ बनाने वालों ने बनाया है। एक के बाद एक कत्ल होते हैं। कातिल कौन है? ये एक टाइप की मर्डर मिस्ट्री है। कहानी का एक सिरा वहां से शुरू होता है जहां एक बड़ी रोबोटिक कंपनी के मालिक की बेटी से प्रेम करने वाला आईआईटी पास करके करोड़पति बनने के ख्वाब देख रहा है। कहानी प्याज की परतों की तरह धीरे धीरे खुलती है। आखिर में हालांकि प्याज के जैसे ही हाथ कुछ आता नहीं है, लेकिन परतों को खोलने का अपना ही मजा है।

दिल है छोटा सा मगर...

r

फिल्म का नाम ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ है। नाम 1971 की सुपरहिट फिल्म ‘कारवां’ के गाने से लिया गया है। मजरूह सुल्तानपुरी के बोल और आर डी बर्मन के संगीत पर आशा भोसले की आवाज का जादू अब भी कायम है। फिल्म का सबसे गजब गाना है ‘दिल है छोटा सा मगर’..! ये गाना वरुण ग्रोवर ने लिखा है। 

एक्टिंग

m

राधिका आप्टे, राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और सिकंदर खेर सभी ने काफी अच्छा काम किया है। लेकिन महफ़िल लूट ली है हुमा ने। ऐसी फिल्म बॉलीवुड में काफी लम्बे समय से नहीं बनी। इस फिल्म को OTT पर रिलीज करना अपने आप में बड़ी बात है। अगर आपको थ्रिलर, मिस्ट्री और डार्क कॉमेडी पसंद है तो आप इस फिल्म को काफी पसंद कर सकते हैं। ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है। 

From Around the web