Pathaan - जाने कितनी स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है 'पठान', 100 से अधिक देशों में हुई रिलीज

शाहरुख खान , दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' का लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। दर्शक चार साल बाद शाहरुख़ खान को बड़े पर्दे पर दोबारा देख रहे हैं। यही कारण है कि शाहरुख खान की 'पठान' की एडवांस बुकिंग जोरों-शोरों से चल रही थी। अब शाहरुख खान की फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
100 से अधिक देशों में रिलीज हुई 'पठान
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को एक-साथ 100 देशों में रिलीज किया गया। यह ऐसी पहली फिल्म बनी है जो 100 से अधिक देशों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को 2500 से अधिक स्क्रीन मिली है। 'पठान' ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पठान की एडवांस बुकिंग
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की एडवांस बुकिंग में फिल्म के अब तक 4.19 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। दर्शकों में 'पठान' का काफी बज है।alsoreadPathaan - ‘पठान’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का एडवांस टिकट बिक्री का रिकॉर्ड, सबको है अब ओपनिंग रिकॉर्ड का इंतजार
पठान' की कहानी
इस फिल्म में शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रॉ के एजेंट्स की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम नेगेटिव रोल में हैं। ये फिल्म एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। इस फिल्म में शाहरुख खान दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि 'पठान' को देखने के लिए फैंस में काफी एक्ससाइटमेंट हैं।