अथिया शेट्टी ने केएल राहुल से शादी करने पर चुप्पी तोड़ी

भारतीय टीम के जाने-माने क्रिकेटर केएल राहुल और सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी कई समय से अपने प्रेम संबंध के लिए सुर्खियों में बने रहे हैं। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के रिश्ते की बात करें तो दोनों 3 साल से ज्यादा वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट उनके प्यार को बयां कर ही देते हैं।
उनके फैंस का मानना है कि केएल राहुल और अखियां शेट्टी जल्द ही शादी करेंगे ऐसे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया के सामने इस बात की चुप्पी तोड़ी है और लोगों को अपने रिश्ते के बारे में बताना चाहा है। बीते दिन ऐसी खबरें सामने आईं कि अथिया और केएल राहुल अगले 3 महीनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी शादी की खबरों पर अब एक्ट्रेस ने खुद रिएक्ट किया है। अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर करके बताया कि आखिर उनकी शादी की वायरल खबरों में कितनी सच्चाई है।
अथिया ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आशा करती हूं कि मैं इस वेडिंग में इनवाइटेड रहूं, जो 3 महीनों में होने वाली है। इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी बनाई है। सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन ऐसी खबरें सामने आईं कि अथिया और केएल राहुल अगले 3 महीनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
अपनी शादी की खबरों पर अब एक्ट्रेस ने खुद रिएक्ट किया है।कपल के फैंस जो उनकी शादी का हिस्सा बनने के सपने देख रहे थे, वे ये जानकर काफी निराश हो रहे हैं। अब देखते हैं कि फैंस के फेवरेट अथिया और केएल राहुल कब शादी रचाकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हमसफर बनते हैं। हो सकता है कि अगले तीन महीनों में ये अफवाह सच हो जाए।