Athiya - Rahul - 2023 में केएल राहुल संग शादी करेंगी अथिया? सुनील शेट्टी ने दिया हिंट

Athiya - Rahul - 2023 में केएल राहुल संग शादी करेंगी अथिया? सुनील शेट्टी ने दिया हिंट

 
p

अथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल संग अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अथिया और राहुल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब फैंस चाहते हैं कि यह दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाएं। 

kl

सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों की शादी की चर्चाएं होती हैं। अब अथिया और केएल राहुल के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 2023 में शादी कर सकते है। इस बात का हिंट खुद सुनील शेट्टी ने दिया है।

सुनील शेट्टी ने अथिया की शादी को किया कंफर्म

ss

इन दिनों सुनील शेट्टी अपनी अपकमिंग सीरीज 'धारावी बैंक के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में 'धारावरी बैंक' के लॉन्च इवेंट के दौरान सुनील ने अथिया और केएल राहुल की शादी पर अपनी चुप्पी तोड़ी। सुनील से सवाल किया गया कि अथिया की शादी कब होगी तो इस पर सुनील शेट्टी ने कहा, 'जल्दी होगी।' सुनील शेट्टी के इस बयान के बाद फैंस काफी खुश है।

हो रही शादी की तैयारी

r

पिछले कई दिनों से दावा किया जा रहा था कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल 2023 में शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अथिया और केएल राहुल खंडाला में सुनील शेट्टी के घर 'जहां' में सात फेरे लेंगे। खबरों के अनुसार शादी के लिए वेडिंग प्लेनर बुक कर लिया गया है। 

From Around the web