wheel-alignment - क्यों जरूरी है व्हील अलाइनमेंट ? जाने

wheel-alignment - क्यों जरूरी है व्हील अलाइनमेंट ? जाने

 
c

बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार कारें मौजूद है। कार में टायर सबसे अहम भूमिका निभाता है। टायर में अलाइनमेंट सबसे जरूरी होता है। चलिए आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हैं।

क्यों जरूरी है व्हील अलाइनमेंट

कार को चलाते समय पूरा वजन टायर पर पड़ता है। सड़क पर गड्ढे आदि होने से भी टायर को भी नुकसान होता है। कई बार कार एक साइड ही चलने लगती है। ऐसे में कार के व्हील्स का अलाइनमेंट करवाना जरूरी होता है।

सस्पेंशन हो जाता है खराब

अगर आप कार के व्हील्स का अलाइनमेंट समय पर नहीं करवाएंगे तो इससे कार को बड़ा नुकसान हो सकता है। धीरे -धीरे कार का सस्पेंशन खराब होने लगता है और इसका बुरा असर कार के स्टेयरिंग पर भी होने लगता है। 

alsoreadMonsoon driving tips: बारिश में सुरक्षित गाड़ी चलाने के तरीके

टायरों पर भी होता है असर

अगर आप व्हील अलाइनमेंट नहीं करवाएंगे तो कार के टायरों पर भी असर पड़ता है। कई बार टायर किसी एक साइड से जल्दी घिसने लगते हैं। कार चलाने में ग्रिप कम होने लगती है और इससे हादसे होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। 

राइड क्वालिटी भी होती है खराब

अगर आप समय पर कार के टायर का अलानइमेंट नहीं कराएंगे तो आपकी राइड क्वालिटी भी खराब होती है। 

From Around the web