Upcoming Tata Electric SUV: अगले साल तक बाजार में आएंगी Tata की ये 4 Electric SUV, देखें लिस्ट

Upcoming Tata Electric SUV: अगले साल तक बाजार में आएंगी Tata की ये 4 Electric SUV, देखें लिस्ट

 
t

टाटा मोटर्स वर्तमान में 80 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ यात्री इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में दबदबा बनाए हुए है। फिलहाल कंपनी टियागो, टिगोर और नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन बेच रही है। टाटा मोटर्स ने 2024 की शुरुआत तक 4 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की योजना बनाई है। कंपनी वर्तमान में नेक्सन, कर्व, पंच और हैरियर एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। 

NEW TATA NEXON EV 

नई टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक सबसे पहले सितंबर 2023 तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसमें कर्व कॉन्सेप्ट से प्रेरित डिजाइन और नए स्टाइल एलिमेंट्स मिलेंगे। केबिन को भी अपडेट किया जाएगा। 

NEW TATA HARRIER EV: 

हैरियर ईवी इस साल के अंत से पहले पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L) और व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) चार्जिंग क्षमता के साथ AWD सिस्टम हो सकता है। यह लगभग 60kWh बैटरी पैक के साथ आ सकती है जिससे करीब 400-500 किमी रेंज मिल सकती है। 

TATA PUNCH EV: 

ईवी में डिज़ाइन एमिमेंट्स मिलेंगे। एसयूवी में कुछ बदलाव भी होंगे, जो कर्वव कॉन्सेप्ट से प्रेरित होंगे। इसमें 24kWh बैटरी पैक हो सकता है, जो लगभग 300 किमी की रेंज दे सकता है। 

alsoreadTop-7-electric-cars- ये हैं भारत की टॉप 7 इलेक्ट्रिक कारें , कीमत 8 लाख से शुरू

TATA CURVV EV:

टाटा मोटर्स ने 2023 ऑटो एक्सपो में फिर से कर्व एसयूवी कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। यह 2024 की स्टार्टिंग में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। इसमें 400 किमी से अधिक की रेंज हो सकती है। 

From Around the web