Types Of Car: क्या है आपकी कार का टाइप ? हैचबैक , एमपीवी या कुछ और? जाने

कार आज जरूरत बन गई है। बाजार में लोगों की जरूरत और शौक के हिसाब से कई तरह की गाड़ियां भी मौजूद हैं। आइये आज हम आपको बताते हैं कितने तरह की कारें होती हैं और इन्हें क्या कहते हैं।
Sedan: कंफर्ट और लग्जरी सेगमेंट को सेडान कहते हैं। ये लो हाइट और लेंथ में ज्यादा होती हैं। इसमें बैठने वाले व्यक्ति को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती और वे लंबा सफर कार में तय कर सकें। इन गाड़ियों में इंजन भी पावरफुल दिया जाता है।
SUV: एसयूवी यानि स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल। ये अपने पावरफुल इंजन और बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए जानी जाती हैं। इन्हें किसी भी तरह के रास्तों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका उदाहरण मारुति सुजुकी जिम्नी और महिंद्रा थार हैं।
MUV: एमयूवी यानि मल्टी यूटिलिटी व्हीकल। ये साइज में काफी बड़ी होती हैं और पावरफुल इंजन के साथ आती हैं। लोग इन्हें स्पेस और कंफर्ट के चलते पसंद करते हैं। एमयूवी 6 से 8 सीटर होती हैं। इसका उदाहरण टोयोटा इनोवा हैं।
Coupe: ये छोटी फैमिलीज और यूथ को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। इनको आप टू डोर सेडान भी कह सकते हैं। इस सेगमेंट की कारें काफी महंगी होती हैं। ऑडी आर 8 इसका उदाहरण है।
alsoreadTop 5 Best Selling Cars - जुलाई में इन टॉप-5 कार का रहा जलवा, जाने कौनसी कंपनी हैं किस नंबर पर
Hatchback: इन कारों का बूट स्पेस कम होता है। ये काफी कंफर्टेबल और बजट में आने वाली कारें होती हैं। हैचबैक सबसे ज्यादा बिकने वाला सेगमेंट है। ये कारें 5 सीटर होती हैं। मारुति सुजुकी बेलेनो, टाटा अल्ट्रॉज, स्विफ्ट इसका उदाहरण हैं।
Limousine: कारों का सबसे महंगा और रईसों की पहचान के तौर पर लिमोजिन सेगमेंट को देखा जाता है। ये 6 डोर कूप होती है। इनकी लंबाई इनकी पहचान होती है। इस कार को केवल लग्जरी और कंफर्ट के हिसाब से डिजाइन किया जाता है।