Toyota Innova Ethanol - 100% एथेनॉल पर चलेगी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस , नितिन गडकरी ने की अनवील

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 100% एथेनॉल फ्यूल पर चलने वाली टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस कार अनवील की। ये कार दुनिया की पहली इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल का प्रोटोटाइप है। इसे BS6 स्टेज-2 के नॉर्म्स के अनुसार डेवलप किया गया है। ये कार हाइब्रिड सिस्टम के लिए एथेनॉल फ्यूल से 40% इलेक्ट्रिसिटी जनरेट कर सकती है। एथेनॉल की कीमत करीब 60 रुपए प्रति लीटर है। यह पेट्रोल की तुलना में काफी किफायती है।
मारुति भी फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल पर काम कर रही
मारुति भी फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों पर काम कर रही है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो में वैगन आर प्रोटोटाइप को पेश किया था। ये कार 85% एथेनॉल मिक्स फ्यूल पर चल सकती है।
स्टार्च और शुगर के फर्मेंटेशन से बनता है एथेनॉल
एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है, जो स्टार्च और शुगर के फर्मेंटेशन से बनाया जाता है। इसे पेट्रोल में मिलाकर इको-फ्रैंडली फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। एथेनॉल का उत्पादन मेनली गन्ने के रस से होता है।
alsoreadThe Beast’: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के 'द बीस्ट' कार के बारे में शीर्ष 5 तथ्
नितिन गडकरी ने कही ये बात
एथेनॉल की इकोनॉमी जिस दिन 2 लाख करोड़ की बनेगी उस दिन एग्रीकल्चर की ग्रोथ रेट 12% से बढ़कर 20% हो जाएगी। ये आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करने में मदद करेगा। एथेनॉल के लिए इंटरनेशनल मार्केट भी बनेगा।