Top 5 Electric Scooter - ये हैं टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर , ओला के बाद अब इस ई-स्कूटर का बढ़ रहा दबदबा

इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार में दबदबा बढ़ता ही जा रहा है। अक्टूबर 2023 में कुल 71,604 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे गए हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट को नयी कंपनियां लीड कर रही हैं। चलिए जानते हैं अक्टूबर 2023 में बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटरों से बारे में।
ओला
ओला घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी बन गई है। ये देश में तीन ई-स्कूटर मॉडल Ola S1 Pro, Ola S1 और Ola S1 Air की बिक्री कर रही है। अक्टूबर 2023 में ओला ने 22,284 यूनिट्स बेचीं, जबकि सितंबर 2023 में कंपनी ने 18,691 यूनिट्स बेची थीं। कंपनी ने 19.2 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।
टीवीएस
अक्टूबर 2023 में TVS ने iQube की 15,603 यूनिट्स बेचीं, जबकि सितंबर 2023 में 15,584 यूनिट्स बेची थीं। आईक्यूब की बिक्री में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
चेतक
बजाज ने अक्टूबर 2023 में चेतक की 8,430 यूनिट्स बेचीं, जिसमें 18.7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। बजाज ने सितंबर 2023 में चेतक की 7,097 यूनिट्स बेचीं हैं।
एथर
एथर ने पिछले महीने 8,027 यूनिट्स स्कूटर बेचीं हैं। सितंबर 2023 में 7,151 यूनिट्स बेचकर 12.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
alsoreadभारत में अप्रिलिया आरएस 457 की कीमत 4 लाख रुपये से कम होने की संभावना है
ग्रीव्स
कंपनी ने पिछले महीने 4,019 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की है। कंपनी ने इस साल सितंबर में 3,612 यूनिट्स बेचीं थीं। कंपनी ने अक्टूबर की बिक्री में 11.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।