Upcoming Cars In November - इस महीने लॉन्च होंगी ये टॉप-5 कारें, देखिए पूरी लिस्ट

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के अंदर इस महीने कई कारें लॉन्च होने वाली हैं। आज हम आपके लिए इनकी लिस्ट लेकर आए हैं। इस सूची में Mercedes-Benz GLE Facelift, Mercedes-AMG C43, Lexus LM MPV, 2024 Skoda Superb और 2024 Renault Duster शामिल है। आइए, इनके बारे में जानते हैं।
Mercedes-Benz GLE Facelift
Mercedes-Benz GLE Facelift को 2 नवंबर, 2023 को AMG C43 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी में फिर से डिजाइन किए गए एलईडी हेडलाइट्स और टेल लाइट्स, नए बंपर और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ग्लोबल मार्केट में मर्सिडीज अपनी GLE को 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश करती है।
Mercedes-AMG C43
Mercedes-AMG C43 भारत में 2 नवंबर, 2023 को बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसका मुकाबला BMW M340i और Audi S5 स्पोर्टबैक से होगा। AMG C43 में इलेक्ट्रिक टर्बोचार्जर और 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का उपयोग किया गया है।
Lexus LM MPV
लेक्सस इंडिया ने इस साल अगस्त में एलएम लक्जरी एमपीवी के लिए प्री-बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया था। इसमें बड़े, सीधे ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलैंप और एक रैपराउंड एलईडी लाइट बार के साथ फिर से डिजाइन किया गया एक्सटीरयर दिया जाएगा।
2024 Skoda Superb
इस प्रीमियम सेडान को आधिकारिक रूप से 2 नवंबर, 2023 को पेश किया जाएगा। स्कोडा ने पुराने मॉडल की तुलना में बेहतर एयरोडायनामिक प्रदर्शन का भी दावा किया है।
alsoreadList-of-5-cars- Maruti Suzuki Brezza की कीमत पर उपलब्ध हैं ये 5 SUVs, देखें लिस्ट
2024 Renault Duster
Renault Duster को अगले महीने पेश किया जा सकता है। डस्टर को भारत में 2025 तक हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगुन और मारुति ग्रैंड विटारा के कंपटीटर के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।