Top 5 Best Selling Cars - जुलाई में इन टॉप-5 कार का रहा जलवा, जाने कौनसी कंपनी हैं किस नंबर पर

जुलाई में केवल चार कार निर्माताओं ने 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है। कुछ वाहन निर्माता कंपनियां कार बाजार में अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखने में कामयाब रही हैं। कई कंपनियों में गिरावट देखी गयी है। चलिए जुलाई में टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाले कार ब्रांडों पर एक नजर डालते हैं।
मारुति सुजुकी
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने पिछले महीने 1,52,126 यूनिट्स की बिक्री के साथ भारतीय कार बाजार में शीर्ष स्थान पर अपना कब्ज़ा कायम रखा है। जून 2023 में, मारुति ने 1,33,027 यूनिट्स की बिक्री की थी।
हुंडई
इस साल जुलाई में 50,701 यूनिट्स की बिक्री के साथ हुंडई दूसरे स्थान पर रही है। पिछले महीने की तुलना में 1.4 प्रतिशत की बढ़त हुई है। पिछले साल इसी महीने में हुंडई ने 50,500 यूनिट्स की बिक्री की थी।
टाटा मोटर्स
जुलाई 2023 में 47,630 यूनिट्स की बिक्री के साथ टाटा मोटर्स ने तीसरा स्थान बरकरार रखा है। जून में यह आंकड़ा 47,240 यूनिट का था।
alsoreadTop-7-electric-cars- ये हैं भारत की टॉप 7 इलेक्ट्रिक कारें , कीमत 8 लाख से शुरू
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा ने जुलाई 2023 में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। 36,201 यूनिट्स की बिक्री की है। जून 2023 में, कंपनी ने 32,585 यूनिट्स की बिक्री की, जिससे MoM में 11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
टोयोटा
टोयोटा ने जुलाई 2023 में 20,759 कारें बेचीं। यह Hyryder और Innova Hycross जैसे नए मॉडलों के प्रवेश से संभव हुआ है।