Tata Nexon EV: 7 सितंबर को पेश होगी टाटा की नई नेक्सन ईवी, जानिए फीचर्स

टाटा मोटर्स, अपनी नेक्सन ईवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है। टाटा 7 सितंबर को 2023 नेक्सन ईवी को पेश करेगी। इसे 14 सितंबर 2023 को नेक्सन के साथ लॉन्च किया जाएगा।
डिजाइन
इसमें नए एलईडी डीआरएल पैटर्न मिलेंगे। फ्रंट में कनेक्टेड डिज़ाइन LED DRLs मिलेंगे। यह नेक्सन आईसीई और ईवी मॉडल के बीच मुख्य अंतर होगा। इसमें अन्य कई अपडेट्स भी देखने को मिलेंगे।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट पावरट्रेन के मामले में मौजूदा मॉडल के समान ही रहेगी। इसमें प्राइम और मैक्स मॉडल के साथ क्रमशः समान 30.2 kWh और 40.5 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। इसकी रेंज भी मौजूदा मॉडल के समान, प्राइम के साथ 312 किमी और मैक्स मॉडल के साथ 453 किमी रहने की संभावना है।
बदलेगा नाम
अब Nexon EV Prime और Nexon EV Max का नाम बदलकर टियागो ईवी के लाइनअप के समान क्रमशः नेक्सन ईवी MR (मीडियम रेंज) और Nexon EV LR (लॉन्ग रेंज) कर दिया जाएगा। नेक्सन ईवी में अलग डिजाइन के व्हील भी मिल सकते हैं।
alsoreadUpcoming Cars in 2024: नए साल के शुरूआत में लॉन्च होंगी ये नई कारें, देखिए पूरी लिस्ट
फीचर्स
सनरूफ के साथ एस वेरिएंट और वैकल्पिक किट के साथ + वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ नई 10.25" टचस्क्रीन, 10.25" फुल डिजिटल और कॉन्फ़िगर करने योग्य इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, नए टच और टॉगल बेस्ड एचवीएसी कंट्रोल, नए लोगो के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलेंगी। इस कार का मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी एस ई वी जैसी कारों से होगा।