New-list-of-electric-scooter -अक्टूबर में लॉन्च हुईं ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जाने कीमत

अक्टूबर में 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुई हैं। अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसे विकल्प के तौर पर आप देख सकते हैं।
Acer MUVI-125-4G
एसर ने हाल ही में ईवी एक्सपो में अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को शोकेस किया था। एसर ने MUVI 125 4G को 1 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत में लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को ईबाइकगो भारत में सेल्स और सर्विस करेगा। एसर ने एसर ब्रांड के तहत 2- और 3-पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों (ईबाइक, ईस्कूटर और ईट्राइक्स) की एक श्रृंखला की पेशकश करने के लिए eBikeGo के साथ सहयोग किया है। eBikeGo इन लाइसेंस प्राप्त उत्पादों के लिए उत्पाद विकास, विपणन और ग्राहक सहायता की देखरेख करेगा।
ओडिसी ई2गो इलेक्ट्रिक स्कूटर
ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने ई2गो इलेक्ट्रिक स्कूटर का ग्रैफीन वेरिएंट लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 63,650 रुपये है। कंपनी का दावा है कि ये मेड इन इंडिया प्रोडक्ट है।
alsoreadNew E-Scooter Launch - 200 Km की रेंज, एक्स्ट्रा बैटरी, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी
सिंगल चार्ज पर मिलेगी 100 किमी की रेंज
स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 100 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें की-लेस इलेक्ट्रिक स्टार्ट सिस्टम है। इसे लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के बिना चलाने की सुविधा भी मिलेगी। ई2गो ग्रैफीन को हर एक व्यक्ति के सफर की अलग-अलग अनोखी जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। यह आसानी से सबके बजट में फिट बैठ सकता है।