Kia EV9:- किआ ने पेश की अपनी 7 सीटर Electric कार, लुक ऐसा कि लैंड रोवर भी फेल

Kia EV9:- किआ ने पेश की अपनी 7 सीटर Electric कार, लुक ऐसा कि लैंड रोवर भी फेल

 
k

किआ ने Kia EV9 इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। ऑटो एक्सपो 2023 में इसका कॉन्सेप्ट वर्जन दिखाया गया था। अब कंपनी ने प्रोडक्शन मॉडल पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह किआ की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी है। Kia EV9 का एक्सटीरियर डिज़ाइन कॉन्सेप्ट वर्जन जैसा ही है। इंटीरियर को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है। 

डिजाइन 

टैंक की तरह दिखने वाली Kia EV9 को 'टाइगर नोज' ग्रिल, एलईडी लाइट मॉड्यूल, जेड-शेप्ड हेडलैंप और ब्लैक-आउट पैनल के साथ डिजाइन किया गया है। ये ए, बी, और सी पिलर काले रंग में हैं जिससे विंडो ग्लास एक साथ एक बड़ा ग्लासहाउस नजर आते हैं। 

कार के डैशबोर्ड में 12.3 इंच का डुअल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम जुड़ा हुआ है। डैशबोर्ड काफी मॉडर्न है। स्टीयरिंग पर माउंटेड कंट्रोल्स भी हैं। कंपनी इसे 6 और 7 सीटर ऑप्शन में लाएगी।  

इसमें ट्विन-स्क्रीन इंफोटेनमेंट लेआउट, स्पोक-लेस स्टीयरिंग व्हील और एंबियंट लाइटिंग है। इसमें 3-रॉ लेआउट दिया गया है। आप दूसरी रॉ की सीटों को 180 डिग्रा घुमा सकते हैं। तीसरी रॉ के यात्रियों को भी कप होल्डर और चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। 

alsoreadKia ने 6 लाख की रेंज में लॉन्च की एक धांसू गाड़ी,Alto और WagonR को पछाड़ा पीछे

डायमेंशन 

Kia EV9 की लंबाई 4,929mm, चौड़ाई 2,055mm और ऊंचाई 1,790mm है। जिसकी वजह से ये Toyota Fortuner से अधिक लम्बी और रेंज रोवर के बराबर साइज की है। इसका व्हीलबेस 3,100 मिमी है जो इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर सबसे लंबा है। 

बैटरी

इसमें 77.4kWh बैटरी पैक मिलेगा जिसे लगभग 20 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक तेजी से चार्ज किया जा सकता है। फिलहाल इस एसयूवी के भारत में लॉन्च होने की संभावना नहीं है।  

From Around the web