International Police Expo 2023 - इस कार पर नहीं होगा बेम या गोली का थोड़ा सा भी असर, जानें कीमत

International Police Expo 2023 - इस कार पर नहीं होगा बेम या गोली का थोड़ा सा भी असर, जानें कीमत

 
p

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे पुलिस एक्सपो में ” एक खास कार ” आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसे बुलेट प्रूफ की सूची में रखा गया है। इस पर बम, गोली का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। पंचर या टायर फटने के बाद भी यह 60 किलोमीटर तक आसानी से चल सकती है। इसमें आठ लोग बैठ सकते हैं। 

प्रगति मैदान में लगी है प्रदर्शनी

मिधानी मिश्र धातु निगम लिमिटेड कम्पनी ने प्रगति मैदान में एक ऐसी कार को पेश किया है जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह कार आम कारों से अलग है क्योंकि इसे मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस द्वारा ऑर्डर देने पर बनाया गया है। विशेष प्रक्रियाओं के बाद यह आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस गाड़ी की कीमत डिफेंस मिनिस्ट्री तय करती है। लेकिन वर्तमान में इसकी कॉस्टिंग लगभग 60 लाख है। 

alsoreadMahindra Thar - जल्द लॉन्च होगी लॉन्च Five-door Mahindra Thar, मारुती जिम्नी को देगी टक्कर , देखें फीचर्स

कार की खासियत

इस कार का वजन अन्य गाड़ियों के मुकाबले बहुत ज्यादा होता है। इस कार के सारे शीशे बुलेटप्रूफ होते हैं। इसके शीशे के ऊपर लोहे की जाली लगायी जाती है। इस गाड़ी में बिना शीशा खोले ही आप अंदर बैठकर फायरिंग भी कर सकते हैं। उसके लिए एक अनोखी व्यवस्था बनायी गई है। बम फटने के बावजूद भी इस पर कोई असर नहीं होगा। अगर कोई इसके टायर पर गोली मारे दे तो भी यह गाड़ी 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। 

From Around the web