Cars-of-the-president-of-india - बग्घी से लेकर लिमोजिन कार तक, समय के साथ बदलती गई भारत के राष्ट्रपति की गाड़ी

भारत के राष्ट्रपति तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर हैं। उनकी हर गतिविधि पर सभी की नजर होती हैं। जब वे सड़क पर निकलते है, तो सभी उनकी वाहनों की खूबसूरती देखते रह जाते हैं। ये गाड़ियां केवल खूबसूरत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे सुरक्षित वाहनों में शामिल हैं। जैसे-जैसे एक नए युग की ओर बढ़े, उसी तरह राष्ट्रपति की कार के प्रारूप भी बदलते गए। अब एक बार फिर से राष्ट्रपति की कार में बदलाव का समय नजदीक है। नई गाड़ी खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
बग्घी पर निकलते थे राष्ट्रपति
एक दौर था जब भारत के राष्ट्रपति घोड़ों के साथ बग्घी पर निकलते थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा की दृष्टि से बग्घी की सुविधा बंद कर दी गई। अब यह बग्घी आपको राष्ट्रपति भवन के संग्रहलाय में संग्रहीत नजर आती है।
द्रौपदी मुर्मु की गाड़ी है लिमोजिन
वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जिस कार में चलती हैं, वो लिमोजिन है। इसका मॉडल मर्सिडीज बेंज-एस600 पुलमैन है। जब प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं तब ये कार महामहिम के वाहन के रूप में शामिल हुई थी। अब देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हैं, अब नए मॉडल से लैस लिमोजिन लाने की तैयारी की जा रही है।
alsoreadKia Carens X-Line: किआ कैरेंस एक्स लाइन वेरिएंट हुआ लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
कौन है महामहिम का ड्राइवर
वर्तमान में हीरा कुमार द्रौपदी मुर्मु की कार चला रहे हैं। वे कहते हैं कि ख़ुशी से ज्यादा ये जिम्मेदारी का दायित्व है। महामहिम अभिवादन के दौरान हमेशा सौम्यता के साथ स्वीकारती हैं और कई बार परिवार की कुशलता की जानकारी भी लेती हैं।
हीरा से पहले 1983 से राष्ट्रपति भवन में अशोक कुमार पांडेय कार्यरत रहे। राष्ट्रपति केआर नारायण, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविन्द तक सभी की आधुनिक कार में वे चालक थे।