Car Tips: कारों को लोहे के व्हील्स पर क्यों नहीं चलाते? जाने

Car Tips: कारों को लोहे के व्हील्स पर क्यों नहीं चलाते? जाने

 
p

कारों में व्हील्स के ऊपर टायर्स का इस्तेमाल होता है जबकि ट्रेन में लोहे के व्हील्स होते हैं। क्या आपने यह सोचा है कि कारों को लोहे या स्टील के व्हील्स पर ही क्यों नहीं चलाया जाता और क्यों कारों में टायर्स की जरूरत होती है। चलिए इसके बारे में जानते हैं। 

लोहे के व्हील्स से झटके ज्यादा लगेंगे 

लोहे के पहिए बहुत कठोर होते हैं और सड़क परगढ्ढों से मिलने वाले झटकों को झेल नहीं पाएंगे। इससे कार में झटके आएंगे और वह यात्रा करने लायक नहीं होगी। टायर लोहे के पहियों की तुलना में नरम होते हैं और वह सड़क पर झटकों को झेल सकते हैं। इससे कार में झटके कम लगते हैं और यात्रा अधिक आरामदायक होती है। 

लोहे के व्हील से कंट्रोल अच्छा नहीं मिलेगा

कारों को सिर्फ लोहे या स्टील के व्हील्स पर ही चलाया जाएगा तो वह सही से स्टीयर नहीं कर पाएंगी। कार को सही कंट्रोल नहीं मिलेगा और कार अपनी मर्जी से इधर-उधर जाने लगेगी। ट्रेन में लोहे के व्हील्स होते हैं, जिनके लिए रेलवे लाइन होती है। यह रेलवे लाइन पर ही चलते हैं, इसे इस तरीके से ही डिजाइन किया जाता है कि व्हील रेलवे लाइन से बाहर ना निकलें। 

alsoreadEngine Swapping: जानिए क्या आप कारों के बीच इंजन की अदला-बदली कर सकते हैं? क्या यह कानूनी है?

माइलेज नहीं मिलेगा

लोहे के व्हील्स से माइलेज भी कम हो जाएगा। व्हील पर टायर लगाने से बेहतर माइलेज मिलता है। 

From Around the web