Car-brake-tips - इन उपायों से चेक करें ब्रेक की फिटनेस , नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

ब्रेक किसी भी वाहन में सबसे अहम भूमिका निभाता है। गाड़ी चलाते समय ब्रेक का फेल होना या फिर उसमें किसी भी तरह की दिक्कत आना न सिर्फ एक्सीडेंट का कारण बन सकती है बल्कि इसके कारण कई लोगों की जान भी जा सकती है।
कई बार गाड़ी में ब्रेक की समस्या के चलते गाड़ी के टायर जल्दी खराब हो जाते हैं। इसके बाद वाहन में हजारों रुपये का खर्च करने पड़ते है। इसे खराब होने से बचाने के लिए आपको इन उपायों का इस्तेमाल करना चहिए।
ब्रेक को कब करें चेक
वाहन में ब्रेक को चेक करने का कोई समय नहीं होता है। अगर आप रोजाना कार को चलाते हैं और ब्रेक से किसी तरह की आवाज आ रही है तो एक बार कार से उतरकर चेक कर लें ताकि कोई भी परेशानी हो तो आप उसे समय से पहले ही ठीक कर सके। अगर ब्रेक लगाने में आपको ताकत लगानी पड़ती है तो आपको मैकेनिक के पास जाकर ठीक करवा लेना चहिए।
alsoreadMileage-of-your-car - गियर बदलते समय अपनाएं ये टिप्स ,बढ़ जाएगी कार की माइलेज और परफॉरमेंस
ब्रेक के खराब होने का कारण
तेल और ग्रीस की कमी के कारण तरह-तरह की आवाजें आने लगती हैं। कई बार उबड़ खाबड़ रास्तों में गाड़ी को चलाते समय टायर के नीचे पत्थर आ जाने के बाद ब्रेक मारने में दिक्कत आने लगती है। अगर ब्रेक शू घिस जाता है तो भी ब्रेक को इस्तेमाल करने में अधिक जोर लगाना पड़ता है।