Best Selling Two Wheeler - ये हैं फरवरी के टॉप 5 बेस्ट सेलिंग टू व्हीलर , बने 11 लाख से ज्यादा लोगों की पसंद

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा हर महीने लाखों की संख्या में बाइक और स्कूटर का निर्माण किया जाता है। आज हम बताने जा रहे हैं उन टॉप 5 टू व्हीलर कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट जिन्हें फरवरी 2023 में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। फरवरी 2023 में कुल 11,29,661 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है।
Royal Enfield
भारत में पांचवां सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया ब्रांड रॉयल एनफील्ड है। फरवरी 2023 में, रॉयल एनफील्ड ने 64,436 इकाइयां बेची हैं जो फरवरी 2022 में बेची गई 52,135 यूनिट के काफी ज्यादा है। रॉयल एनफील्ड को 23.5 प्रतिशत की सेल्स ग्रोथ हासिल हुई है।
Bajaj Auto
चौथे नंबर पर है बजाज ऑटो। फरवरी 2023 में बजाज ने 1,18,039 यूनिट बेची हैं। कंपनी ने 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
TVS Motor
टीवीएस मोटर फरवरी 2023 में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया ब्रांड बन गई है। फरवरी 2023 में TVS ने 2,21,402 यूनिट्स बेची। टीवीएस ने पिछले फरवरी में 1,73,198 इकाइयां बेची थी जो पिछले महीने 27.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।alsoreadइस वजह से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से पीछे हट रहे है लोग
Honda
फरवरी 2023 में 2,27,084 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर होंडा है। Honda Activa भारत में दोपहिया निर्माता की बेस्ट-सेलर बनी हुई है। पिछले महीने होंडा ने 20.5 फीसदी की निगेटिव ग्रोथ दर्ज की थी।
Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प भारत और दुनिया भर में पहले स्थान पर बना हुआ है। फरवरी 2023 में हीरो मोटोकॉर्प ने 15.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 3,82,317 स्कूटर और बाइक को बेचा है। फरवरी 2022 में हीरो मोटोकॉर्प ने 3,31,462 यूनिट्स की बिक्री की थी।