Best Selling Car - ये है Tata की बेस्ट सेल्लिंग कार , कीमत बस 5.5 लाख से शुरू

फरवरी महीने में टाटा मोटर्स की 42,865 कारो की बिक्री हुई है। कंपनी ने बिक्री में 7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। फरवरी 2022 में टाटा की 39,980 यूनिट ही बिकी थीं। इसके साथ ही Tata Motors देश की तीसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी बनी हुई है। इसकी 3 कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यहां हम आपके लिए उन्हीं कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।
टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सन कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। फरवरी में Nexon की कुल 13,914 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल फरवरी में नेक्सॉन की 12,259 यूनिट्स बिकी थी। इसकी बिक्री में 14 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। यह लंबे समय से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही थी।
पंच माइक्रो
पंच माइक्रो एसयूवी फरवरी 2022 में दूसरे स्थान पर रही। बीते महीने इसकी 11,169 यूनिट्स की बिक्री हुई है जो फरवरी 2022 में बेची गई 9,592 यूनिट्स के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा है। यह कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी है। कंपनी जल्द ही इसे CNG में भी लाने वाली है।
alsoreadMahindra Thar - थार के मालिक ने वोडका को किया वाइपर फ्लुइड के रूप में उपयोग , जाने क्यों
टाटा टियागो
सबसे सस्ती कार Tata tiago है। इसकी कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है। बीते महीने टियागो की कुल 7,457 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल फरवरी में इसकी 4,489 यूनिट्स बिकी थी। इसकी बिक्री में 66 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। टियागो ने पिछले महीने कंपनी की बिक्री में सबसे ज्यादा साल-दर-साल वृद्धि हासिल की है।
Tata की बेस्ट सेलिंग कार
टाटा नेक्सॉन - 13,914 यूनिट्स
टाटा पंच - 11,169 यूनिट्स
टाटा टियागो - 7,457 यूनिट्स