Whatsapp को पड़ी यूज़र्स की तेज फटकार! नए अपडेट को वापस लेने पर हुआ मजबूर, जानिए सब कुछ

सबका मनपसंद ऐप व्हाट्सएप जल्दी-जल्दी अपडेट जारी कर रहा है। अपडेट करने से यूजर्स का ऐप इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर हो सके। व्हाट्सएप अपने अपडेट के साथ यूजर्स को नई फीचर ऑफर करता है जो लोगो द्वारा पसंद ही किया जाता है। लेकिन आज हम आपको व्हाट्सएप के कुछ ऐसे अपडेट के बारे में बता रहे हैं जिसे यूजर्स ने बिल्कुल पसंद नहीं किया और व्हाट्सप्प ने इसे फिर से अपडेट को वापस कर लिया।
Whatsapp ने हाल ही मे जारी किया नया अपडेट:
कुछ वक्त पहले मैसेजिंग ऐप में एक नया अपडेट जारी किया था। इस अपडेट से व्हाट्सएप की इन ऐप्प कांटेक्ट लिस्ट का लुक बदल गया। इस अपडेट को व्हाट्सएप वर्जन 2.22.5.9 ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए सभी एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए जारी किया था। व्हाट्सएप की कन्वेंशनल कांटेक्ट लिस्ट में बदलाव देखा गया था।
ऐसी दिखने लगी कांटेक्ट लिस्ट:
व्हाट्सएप एप्प ने आम कांटेक्ट लिस्ट में थोड़ा सा बदलाव किया है। अब इस लिस्ट की जगह एक नया पेज जारी किया गया था जिसे दो ग्रुप में बांटा गया है। पहला ग्रुप 'फ्रेक्वेंटली कोन्टक्टेड' लोगों के लिए था और दूसरा ग्रुप में 'रीसेंट चैट्स' को दी गई थी। इस अपडेट को कांटेक्ट को आसानी से ढूंढने की सहूलियत के लिए बनाया गया था, लेकिन यूजर्स को यह कुछ खास पसंद नहीं आया।
यूजर्स ने व्हाट्सएप को लगाई तेज फटकार:
पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप का यह अपडेट यानी कांटेक्ट लिस्ट में बदलाव बीटा यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। उन्होंने इसका काफी विरोध भी किया गया है। इस अपडेट के ऊपर यूजर से उनका फीडबैक मांगा तो उन्होंने इस अपडेट को बहुत खराब बताया है। यह कारण है कि व्हाट्सएप को अपनी इस अपडेट को वापस लेना पड़ा और पुरानी कांटेक्ट लिस्ट को दोबारा लाना पड़ा।
ऐसा कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप की कोशिश बीटा यूजर्स के लिए कांटेक्ट को ढूंढना आसान बनाना था, लेकिन इस अपडेट में एक स्टेप और जोड़कर इसे लंबा बना दिया। शायद इसलिए यूजर्स को यह अपडेट पसंद नहीं आ रहा।