Vida V1 या TVS iQube, जानें दोनों में किसकी रेंज है बेहतर

Vida V1 या TVS iQube, जानें दोनों में किसकी रेंज है बेहतर

 
p

 
हीरो ने Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर क्लासिक डिजाइन के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Pro, TVS iQube, Bajaj Chetak जैसे स्कूटर को टक्कर देगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इसकी डिलीवरी दिसंबर 2022 में शुरू होने की उम्मीद है। V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को नई दिल्ली, बेंगलुरु और जयपुर में लॉन्च किया जाएगा। इसे बाद में अन्य शहरों में लॉन्च किया जाएगा।

Vida V1

p

Vida V1 दो अलग-अलग वैरियंट Vida V1 Plus और Vida V1 Pro में पेश किया गया है। इनकी कीमत क्रमश: 1.45 लाख रुपये और 1.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। TVS iQube की कीमत स्टैंडर्ड और S वैरियंट के लिए क्रमशः 99,130 रुपये ​​और 104,123 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

p

Vida V1 Pro फुल चार्ज में 165km की रेंज देता है। यह सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-40 km प्रति घंटे रफ्तार पकड़ती है। V1 Plus की गई रेंज 143 km है और यह 3.4 सेकंड में 0-40 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। दोनों स्कूटरों की अधिकतम स्पीड 80 km प्रति घंटा है।इसमें बैटरी पैक पोर्टेबल है। इसे घर पर निकाला और चार्ज किया जा सकता है। 

Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्रूज कंट्रोल, राइडिंग मोड, कीलेस कंट्रोल, SOS अलर्ट, फॉलो-मी होम हेडलैम्प्स, फाइंड-मी लाइट्स, चारों ओर एलईडी लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। 7-इंच TFT स्क्रीन है। इसमें limp home safety फीचर है। यह स्कूटर खत्म बैटरी पर भी 8 km तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

TVS iQube 

t


TVS iQube तीन नए वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके तीन वेरिएंट आईक्यूब, आईक्यूब एस और आईक्यूब एसटी है। आईक्यूब का बेस और एस मॉडल 100 km की रेंज के साथ आता है। इसकी टॉप स्पीड 78 km प्रति घंटे है। आईक्यूब के स्टैंडर्ड और एस मॉडल में 5 इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले है। एसटी वैरियंट में 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है। 

इसे स्मार्टफोन से भी जोड़ा जा सकता है। ये कॉल अलर्ट, नेविगेशन और फोन की बैटरी की स्थिति को जांच सकता है। आईक्यूब 0 से 40 Km प्रति घंटे की रफ्तार महज 4.2 सेकंड में पकड़ लेता है। इसमें कई चार्जिंग ऑप्शन हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार 650 W चार्जर, 950 W चार्जर या 1.5 kW चार्जर चुन सकते हैं।

From Around the web