Top 5 SUV - इन पांच कारों ने ली जोरदार एंट्री, मार्केट में किया धमाल

Top 5 SUV - इन पांच कारों ने ली जोरदार एंट्री, मार्केट में किया धमाल

 
p

यह साल SUV कारों के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल कंपनियों ने कई नए एसयूवी मॉडल्स भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं। अगर आप एक नई एसयूवी कार खरीदना चाहते हैं तो इस साल लॉन्च की गई ये टॉप 5 एसयूवी देख सकते हैं। 

Maruti Grand Vitara - मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को इसी साल लॉन्च किया गया है। यह कार परफेक्ट डिजाइन और बेहतरीन इंजन स्पेसिफिकेशंस के साथ आती है। यह कार 2 इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। यह मॉडल किफायती हाइब्रिड कारों में से एक है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की एक्स-शोरूम कीमत 10.45-19.65 लाख रुपए है। 

Toyota Urban Cruiser Hyryder - टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर भारत में दूसरी हाइब्रिड मिड-साइ़ज SUV कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.48 लाख रुपए से लेकर 18.99 लाख रुपए है। हाइराइडर और ग्रैंड विटारा टेक्निल रूप से एक जैसी कार हैं। दोनों ही कार 27.97 kmpl का माइलेज देती हैं। 

Jeep Meridian - जीप मेरिडियन को 29.90 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये कार भारत की प्रीमियम 7 सीटर कारों में से एक बन गई है। इस कार में आपको 2.0L का डीजल इंजन ऑप्शन मिलेगा। 

Hyundai Venue - हुंडई वेन्यू का फेसलिफ्ट वर्जन इस साल जून में लॉन्च हुआ है। ये कार आपको नए डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स के साथ मिल रही है। यह कार 3 इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.53 लाख रुपए है। 

Mahindra Scorpio N - महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख है। महिंद्रा स्कॉर्पियो के नए वर्जन में बहुत सारे बदलाव और अपडेट्स किए गए हैं। घरेलू बाजार में इस कार की रिकॉर्ड बुकिंग हुई है। इस कार में आपको 2 इंजन ऑप्शन- 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन मिलते हैं। 

From Around the web