यह है भारत के सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर ,जानिए इसके फीचर्स के बारे में

यह है भारत के सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर ,जानिए इसके फीचर्स के बारे में

 
.

बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया ने हाल ही में एस 1000 आरआर को 20.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने उस इवेंट में सीई 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी प्रदर्शित किया जहां एस 1000 आरआर लॉन्च किया गया था। BMW Motorrad India इसे भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया

यह बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया की ओर से पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पेशकश होगी। लॉन्च के बाद, यह भारतीय बाजार में सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकता है क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स कह रही हैं कि इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये, एक्स-शोरूम हो सकती है। अगर वाकई कीमत ऐसी ही रहती है तो BMW CE-04 भारत का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा।

बैटरी

इस BMW इलेक्ट्रिक स्कूटर (BMW CE-04) में 8.9kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 129 किलोमीटर तक की रेंज पेश करेगी। इसे 2.3 kW चार्जर से लगभग साढ़े चार घंटे में फुल चार्ज (0 से 100 प्रतिशत) किया जा सकता है। वहीं, 6.9 kW फास्ट चार्जर से इसे महज 1.40 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

डिजाइन

डिजाइन के मामले में CE-04 भारतीय बाजार में फिलहाल उपलब्ध सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर से काफी अलग है। इसका डिजाइन काफी अलग है। स्कूटर के फ्रंट में छोटे वाइजर मिलते हैं। इसके साथ ही बड़ा एलईडी हेडलैंप मिलता है। स्कूटर में सिंगल पीस सीट मिलेगी, जो काफी लंबी है। स्कूटर में आपको बड़े फुट-रेस्ट और एक्सपोज्ड बॉडी पैनल देखने को मिलेंगे।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी फीचर लोडेड होगा। इसमें 10.25 इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

From Around the web