भारत में ब्लैक कलर की गाड़िया खरीदने का प्रचलन बढ़ा - वाइट कलर पसंद करने वालो के आकड़े 3% घटी

भारत में गाड़ियों के रंग के मामले में ब्लैक की पॉपुलैरिटी 2020 के मुकाबले 7% बढ़ी है। व्हाइट गाड़ियां ज्यादा हैं, लेकिन 2020 के मुकाबले व्हाइट की लोकप्रियता 3% घटी है। पूरी दुनिया से अलग ट्रेंड ग्रीन कलर ने दिखाया है। व्हाइट, ब्लैक, ग्रे और सिल्वर यानी एक्रोमैटिक रंगों को छोड़ दें तो पूरी दुनिया में गाड़ियों में ब्लू कलर तेजी से पॉपुलर हो रहा है। भारत में आज भी सबसे ज्यादा गाड़ियां व्हाइट कलर की हैं, मगर ब्लैक की लोकप्रियता 2020 के मुकाबले 7% बढ़ी है, जबकि व्हाइट की लोकप्रियता 3% घटी है।ब्लैक कलर SUV में खासतौर पर पसंद किया जाता है।
छोटी गाड़ियां क्रोमैटिक कलर्स में ज्यादा पसंद की जाती हैं। भारत में ब्लू ज्यादा हैं, मगर क्रोमैटिक रंगों में सबसे ज्यादा लोकप्रियता ग्रीन के शेड्स की बढ़ी है। बीएएसएफ हर साल गाड़ियों के रंगों के हिसाब से लोकप्रियता की रिपोर्ट जारी करती है। लगातार हर साल एक्रोमैटिक यानी व्हाइट, ब्लैक, ग्रे और सिल्वर रंग की गाड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। 2021 में भी दुनियाभर में बनी सभी गाड़ियों में 77% एक्रोमैटिक थीं।
एक्रोमैटिक रंगों में व्हाइट ज्यादा पॉपुलर है, मगर ब्लैक कलर बढ़त बना रहा है।दुनिया में गाड़ियों के कलर्स के सबसे ज्यादा ऑप्शन एशिया पैसेफिक क्षेत्र में ही मिलते हैं। यहां खास ट्रेंड यह भी है कि गाड़ी जितनी बड़ी होती जाती है, कलर में ब्लैक की पॉपुलैरिटी बढ़ती जाती है। 2019 से 2021 के ट्रेंड की तुलना करें तो एशिया पैसेफिक में सबसे लोकप्रिय SUV सेगमेंट में ब्लैक कलर का चलन सबसे तेजी से बढ़ा है।
इस क्षेत्र में SUV बॉडी टाइप की गाड़ियां सबकॉम्पैक्ट से लेकर लार्ज सेक्शन तक सभी में आती हैं। हाल के वर्षों में इस सेगमेंट की लोकप्रियता खासी बढ़ी है और इसमें लोगों को ब्लैक कलर भा रहा है।लार्ज सेगमेंट की गाड़ियों में 41% ब्लैक कलर की हैं। इस क्षेत्र में कॉम्पैक्ट गाड़ियां सबसे लोकप्रिय हैं। इस सेगमेंट में भी ग्रे और ब्लैक की लोकप्रियता पिछले वर्ष से बढ़ी है, मगर व्हाइट ही फर्स्ट चॉइस है।