Worlds-smallest-wooden-spoon - एक कलाकार ने बनाया छोटू सा चम्मच, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Worlds-smallest-wooden-spoon - एक कलाकार ने बनाया छोटू सा चम्मच, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 
gwr

वर्ल्ड रिकॉर्ड आपको हैरान कर देते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ऐसे कई रिकॉर्ड शुमार हैं, जो दुनिया में इकलौते और यूनिक होते हैं। भारत के भी कई कलाकारों के नाम इस किताब में दर्ज हैं। एक बार फिर एक भारतीय कलाकार ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। 

ये चम्मच है खास

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में ये चम्मच और इसे बनाने वाला कलाकार, इसलिए पहुंच सका क्योंकि ये चम्मच मात्र 1.6 मिमी यानी कि 0.06 इंच का है। इसे शशिकांत प्रजापति ने बनाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मिली जानकारी के मुताबिक इस रिकॉर्ड के योग्य बनने के लिए कलाकार को ऐसा चम्मच बनाना था, जिसमें उसका बाउल और हैंडल साफ दिखाई दे रहा है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ये जानकारी भी दी है कि, कलाकार ने इस चम्मच को बनाने के लिए क्राफ्ट नाइफ और सर्जिकल का उपयोग किया है। 

alsoreadक्या आपने 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये के नकली सिक्के देखे हैं? इस तरह आप असली का पता लगा सकते हैं

इनके नाम था रिकॉर्ड

ये रिकॉर्ड 1 अप्रैल 2023 को दर्ज हुआ है। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के ही एक कलाकार के नाम दर्ज था। उनका नाम है नवरत्न प्रजापति मूर्तिकार जिन्होंने 2 mm यानी कि 0.07 इंच का चम्मच बनाया था। शशिकांत इससे पहले भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। 2020 में उन्होंने पेंसिल की नोंक में सब से ज्यादा चैन कार्व करने का रिकॉर्ड बनाया था जिसे खुद 2021 में तोड़ कर उन्होंने नया रिकॉर्ड कायम किया। 

From Around the web