Worlds Expensive Vegetable:- ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Worlds Expensive Vegetable:- ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

 
hs

दुनिया में कई तरह की सब्जियां पाई जाती हैं। दुनिया में एक ऐसी सब्जी है जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे क्योंकि इस सब्जी की कीमत में आप एक सोने का हार खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस सब्जी का नाम क्या है और क्या कीमत है? 

जाने क्या है नाम 

दुनिया की इस महंगी सब्जी का नाम हॉप शूट्स है। इस सब्जी को आप ऑर्डर देकर मंगा सकते हैं। हॉप शूट्स सब्जी की कीमत 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक है। एक किलो दाम में आम आदमी एक सोने का हार खरीद सकता है। उत्तरी अमेरिका में मिलने वाले हॉप शूट्स हरे और शंकु के आकार के फूल होते हैं। बीयर बनाने में इस सब्जी का इस्तेमाल किया जाता है।

बियर बनाने में होता है इस्तेमाल 

हॉप शूट्स एक फूल होता है जिसे आप हॉप कोन्स कहते हैं। फूल बीयर बनाने में इस्तेमाल होता है। इसकी टहनियों को खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस सब्जी का इस्तेमाल तपेदिक के इलाज में भी किया जाता है। दवाइयां बनाने में भी हॉप शूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। हॉप्स को एक नियमित तापमान और छंटाई की आवश्कता पड़ती है।

alsoreadmehandipur-balaji - ये है राजस्थान का रहस्यमयी मंदिर , जाने से पहले जान ले ये बात

कई बिमारियों के ट्रीटमेंट में होता है इस्तेमाल 

इस सब्जी में कई चमत्कारी गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से ही कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। हॉप में कई एंटीबॉयटिक तत्व मिलते हैं। जड़ी-बुटी के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस सब्जी का इस्तेमाल कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं को बनाने में किया जाता है। 

बनाया जाता है अचार 

हॉप शूट्स को कच्चा भी खाया जाता है लेकिन यह बहुत कड़वा होता है। इसकी टहनियों का सलाद भी बनता है। इसका फूल भी बेहद कड़वा होता है। इसका अचार बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अचार खान में बेहद स्वादिष्ट होता है। 

From Around the web