why-do-we-feel-shock - अचानक किसी के छूने से क्यों लगता है करंट? जाने इसके पीछे क्या है साइंस

why-do-we-feel-shock - अचानक किसी के छूने से क्यों लगता है करंट? जाने इसके पीछे क्या है साइंस

 
p

हमारी रोजाना की ज़िंदगी में कुछ न कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं जिन्हें हम गंभीरता से नहीं सोचते। आपने देखा होगा कि कभी ऑफिस में या घर में बैठकर कुछ काम करते वक्त अगर कहीं अचानक से कोई छू दे तो करंट महसूस होता है। क्या आपने जानने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा क्यों होता है?

इसके पीछे एक साइंस है। ये झटका अक्सर सर्दियों के मौसम में लोगों को ज्यादा लगता है। कई बार ये प्रॉपर करंट की तरह लगता है तो कई बार सूई चुभ जाने जैसा सेंसेशन लगता है। इसके पीछे हमारे शरीर में होने वाली इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी का हाथ है जो हर वक्त हमारे शरीर की नसों में होती रहती है। 

क्यों लगता है शरीर में करंट?

शरीर में लगने वाले इस झटके को स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी कहा जाता है। जो एटम है वो प्रोटॉन, इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन्स से मिलकर बना होता है। ये इनकी बैलेंस्ड एनर्जी होती है। अगर ये बैलेंस नहीं होती है या फिर इसमें एक्स्ट्रा इलेक्ट्रॉन होते हैं तो एटॉमिक एनर्ज़ी निगेटिव तरीके से चार्ज होने लगती है। इलेक्ट्रॉन का यही लॉस हमारे शरीर को अचानक से झटका देता है। ये ठंडे और सूखे मौसम में ज्यादा होता है क्योंकि नमी में इनके चार्ज होने की संभावना घट जाती है। 

alsoreadबगैर देखे कैसे पता चल जाता है 'आपको कोई चुपके से घूर रहा है,पढ़िए क्या है, इसके पीछे का विज्ञान

कैसे रोक सकते हैं ये झटके?

जब भी किसी धातु के दरवाज़े या कार डोर को हम छूते हैं तो एक्स्ट्रा इलेक्ट्रॉन हमारी बॉडी को तेज़ी से छोड़ने लगते हैं। इसकी वजह से झटका महसूस होता है। इसके अलावा नायलॉन और पॉलिस्टर जैसे फाइबर्स भी इलेक्ट्रॉनिक शॉक देते हैं। बेकिंग सोडा इसे कम करने में मदद करता है। मॉइश्चराइज़ेशन से भी झटके की संभावना कम हो जाती है। 

From Around the web