Weird Village:- ये है दुनिया का अनोखा गांव, यहाँ घर के बाहर नहीं खेलते हैं बच्चे, जानिए क्या है वजह

दुनिया में कई अजीबोगरीब जगहें हैं जहां बच्चों को घर के बाहर खेलने की इजाजत नहीं है। यहां बच्चों को घर के अंदर ही रखते हैं। यह अनोखी जगह यूनाइटेड किंगडम में है जो नॉरविच में एक गांव है। यह गांव एक ऐसी जगह पर है जो असुरक्षित है। यहां पर बच्चों के धरती के अंदर समाने का डर लगा रहता है। इस अनोखे गांव का नाम थोर्प हैमलेट है।
गांव में क्यों है खतरा?
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को इलाके की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए। इस गांव में घर के बाहर सड़कों पर बहुत ज्यादा सिंकहोल यानि गड्ढे बन चुके हैं जिसके अंदर कब कौन चला जाए कहा नहीं जा सकता है। इसकी वजह से ही लोग अपने बच्चों को घर के बाहर नहीं जाने देते हैं। उनके बगीचे का एक पेड़ अचानक गायब हो गया, तब लोगों को पहली बार सिंकहोल के बारे में पता चला।
alsoreadLalitpur-talbehat-fort - इस किले के गेट पर होती है 7 लड़कियों की पूजा , वजह कर देगी हैरान
गड्ढों के किनारे है तार
गांव में प्रशासन ने इस तरह के गड्ढों के किनारे तार से घेरा कर रखा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को और भी उपाय करने की जरूरत है। कुछ दिनों पहले यहां पर एक 12 फीट का गड्ढा हो गया था जिसके बाद गांव वालों के मन में और भी अधिक डर हो गया है। लोगों को कहना है कि अगर गांव में ऐसे ही गड्ढे बनते रहे तो इसकी वजह से उनकी जिंदगी खत्म हो सकती है। लोगों के लिए अचानक बनने वाले गड्ढे खतरा बन चुके हैं।