Weird-laws - ये हैं दुनिया के 8 अजीबोगरीब कानून ,जो सुनने में लगेंगे मजाक लेकिन हैं सच

Weird-laws - ये हैं दुनिया के 8 अजीबोगरीब कानून ,जो सुनने में लगेंगे मजाक लेकिन हैं सच

 
p

हर देश का अपना कानून है। जो सुनने में मजाकिया लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे 8 कानूनों के बारे में बताने वाले हैं जिनके बारे में सुनकर आपको हैरानी भी हो सकती है। 

विक्स का इस्तेमाल करना जापान में है बैन

एलर्जी या साइनस की दवाएं जिनमें स्यूडोएफ़ेड्रिन और कोडीन मौजूद है उनका इस्तेमाल करना इस देश में बैन है। 

सैन फ्रांसिस्को में कबूतरों को खाना खिलाना है गैरकानूनी

कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी है। कबूतरों को खाना खिलाते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। 

अलास्का, वरमोंट, मेन और हवाई में होर्डिंग पर है बैन

चार अमेरिकी राज्यों ने होर्डिंग पर प्रतिबंध लगा रखा है क्योंकि वे अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना चाहते हैं। उनका मानना है कि होर्डिंग न लगाने से पर्यटक उनके राज्य में आने के लिए आकर्षित होंगे।

ग्रीस में ऊंची एड़ी के जूते पहनना प्रतिबंधित है

स्मारकों पर ऊंची एड़ी के जूते छेद कर सकते हैं क्योंकि हील्स पर पूरे शरीर का दबाव पड़ता है।alsoreadMango - सिर्फ 2 किसान ही करते हैं ढाई लाख रुपए प्रति किलो बिकने वाले आम की खेती, जाने कैसे करते हैं पौधों की रखवाली

थाईलैंड में पैसों पर पैर रखना गैरकानूनी है

थाई पैसे पर कदम रखना थाईलैंड में बहत अवैध माना जाता है क्योंकि इसमें देश के शाही परिवार की तस्वीरें छपी हुई हैं। यह आपको जेल में भी डाल सकता है।

सिंगापुर में च्युइंग गम बेचना और आयात करना गैरकानूनी है

यहाँ पे बैन इसलिए लगाया गया क्योंकि बदमाशों ने ट्रेनों के दरवाजे के सेंसर, मेलबॉक्स, कीहोल के अंदर, लिफ्ट के बटन, सीढ़ी और जहां भी सफाई करना मुश्किल था वहां च्यूइंग गम चिपकाना शुरू कर दिया था।

डेनमार्क में पब्लिक में चेहरे को पूरी तरह से ढकना अवैध है

यहाँ पब्लिक में चेहरे को ढकने वाले कपड़े पहनना अवैध है। इस बैन से सार्वजनिक सुरक्षा और एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

श्रीलंका में बुद्ध के साथ सेल्फी लेना गैरकानूनी है

श्रीलंका में बौद्ध प्रतिमाओं और कलाकृतियों के साथ दुर्व्यवहार प्रतिबंधित है। बुद्ध की ओर पीठ करके सेल्फी नहीं लेनी चाहिए क्योंकि यह यहां अपमानजनक माना जाता है। 

From Around the web