Tree Gets VVIP Treatment - इस पेड़ को मिलता है VVIP ट्रीटमेंट, सुरक्षा पर खर्च किए जाते हैं लाखों रुपये

मशहूर हस्तियों को ही वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिलता देखा होगा। फिल्म स्टार, स्पोर्ट्स जगत की हस्तियां और बिजनेसमेन को ही ये सुविधाएं हासिल होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे जिसे स्पेशल ट्रीटमेंट मिलता है। इस पेड़ की सुरक्षा के लिए हर वक्त पुलिस मौजूद होती है। सीसीटीवी कैमरा के ज़रिये इस पर नज़र रखी जाती है।
क्या नाम है पेड़ का
इस पेड़ का नाम बोधिवृक्ष है। ये मध्य प्रदेश के रायसिन ज़िले में मौजूद है। इसे 21 सितंबर, 2012 को श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने यहां लगाया था। बौद्ध धर्म में इस पेड़ को बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पेड़ की देखभाल तब से ही बहुत ध्यान से की जा रही है।
इसका मेडिकल कराया जाता है
पेड़ को बचाए रखने के लिए इसके आसपास 15 फीट की फेंस लगाई गई है। 24 घंटे इसकी देखभाल के लिए सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। सांची नगरपालिका, पुलिस, रेवेन्यू और हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट इस पर हर वक्त नज़र बनाए रखता है। अगर इसकी पत्तियां भी गिरती हैं तो अधिकारी तुरंत पहुंच जाते हैं। हर 15 दिन के अंदर इसका मेडिकल कराया जाता है। उसी हिसाब से खाद-पानी दिया जाता है।alsoreadOkinoshima-island - इस आइलैंड पे है महिलाओं का जाना मना , जाने क्या है वजह
सरकार करती है 15 लाख रुपये खर्च
यहां बहुत पहले एक बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी भी स्थापित की गई थी। ये पेड़ यूनिवर्सिटी की पहाड़ी पर ही लगाया गया है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने जब ये पेड़ लगाया था तो उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। मध्य प्रदेश सरकार इस पेड़ की सुरक्षा के लिए हर साल 12 से 15 लाख रुपये खर्च करती है। इसके नीचे ही गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। ये जगह सांची से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। लोग जब भी सांची आते हैं इस VVIP पेड़ को देखने के लिए यहां आ जाते हैं।