कब्रिस्‍तान उगल रहा सोने का खजाना, कंकाल पर इतने ज्वैलरी देख खोजकर्ता भी रह गए दंग

कब्रिस्‍तान उगल रहा सोने का खजाना, कंकाल पर इतने ज्वैलरी देख खोजकर्ता भी रह गए दंग

 
.

धरती के अंदर कितने गहरे राज छुपे हैं, इसका अंदाजा भी लगाना नामुमक‍िन है। हर साल कुछ न कुछ ऐसा मिल जाता है जिसके बारे में जानकर हम हैरान रह जाते हैं. ऐसी ही एक जगह है वर्ना नेक्रोपोलिस। इसे दुनिया का सबसे प्राचीन कब्रिस्‍तान माना जाता है।  पिछले साल यहां खुदाई के दौरान दुनिया के सबसे पुराने सोने के साथ प्राचीन कंकाल मिला था।  यह कोई पहली बार नहीं है कि यहां सोने के गहनों का कंकाल मिले, इससे पहले भी कई ज्‍वैलरी पाई गई है।  ट्विटर पर @historyinmemes एकाउंट से यह तस्‍वीर शेयर की गई है।  

काला सागर के बुल्गेरियाई तट पर स्थित यह साइट 4560-4450 ईसा पूर्व की है। अब तक यहां 290 से ज्‍यादा कब्रों की खोज की जा चुकी है।  इनमें तकरीब 3000 सोने की कलाकृतियां और ज्‍वैलरी मिली हैं।  इस कब्रिस्‍तान की कहानी भी बेहद दिलचस्‍प है। बुल्गारिया के पुरातत्व विभाग के मुताबिक, 1972 में यहां एक फैक्‍ट्री का निर्माण हो रहा था, तभी सोने के कई गहने मिले।  पुरातत्‍वविदों ने देखा तो हैरान रह गए.यह काफी प्राचीन लग रहे थे।  उन्‍होंने तुरंत इसकी सूचना पुरातत्‍व विभाग को दी।  तब पुरातत्वविदों ने कई कब्रें की खुदाई की लेकिन इनमें एक कब्र सबसे अलग थी।  कब्र नंबर 43 से जो अवशेष मिले वे किसी शासक या नेता के प्रतीत हो रहे थे। 

बेहद दिलचस्प है इस कब्र की कहानी

बुल्गारिया के पुरातत्व विभाग के मुताबिक, 1972 में इस जगह पर एक फैक्‍ट्री का निर्माण किया जा रहा था। खुदाई के दौरान यहां पर सोने के क गहने मिलें। फैक्ट्री ने इसकी सूचना पुरात्तवविदों को दी। पुरातत्‍वविद साइट पर पहुंचे तो उन्होंने उस जगह को और खुदवाया। खुदाई में उन्हें बहुत सारे कब्र दिखे। इन कब्रों में से एक कब्र सबसे अलग था। यह कब्र नंबर 43 था। यह कब्र किसी शासक या नेता का लग रहा था। इसके अलावा यहां पर कई और कब्रों से भी सोने के गहने मिले हैं। यहां कई कब्रों से सोने की ज्‍वैलरी मिली और माना जा रहा है कि ये कब्रें शाही परिवार के सदस्यों की रही होंगी। कब्र नंबर 36 में पुरातत्वविदों को सोने की 850 चीजें मिलीं। जिसमें ताज, झुमके, हार, बेल्ट, ब्रेसलेट जैसी कई चीजें शामिल थीं, इन्हें देखकर पुरातत्वविद भी हैरान रह गए। 

कब्र से पाए गए 6.5 किलो सोने के आभूषण 

द ऑर्कियोलॉज‍िस्‍ट की रिपोर्ट के अुनसार, रेडियोकार्बन डेटिंग से पता चला है कि ये कब्र ताम्रयुग के हैं और इनकी उम्र 4560-4450 ईसा पूर्व बताई जा रही है। कब्र नंबर 43 के अवशेष से अब तक कुल 6.5 किलो से ज्‍यादा वजन का सोना मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कब्र किसी 40 से 45 आयु वर्ग के एक पुरुष की बताई जा रही है। जिसकी लंबाई 5 फीट 6-8 इंच होगी। पुरातत्‍वव‍िदों का कहना है कि इस अवशेष से जितना सोना पाया गया है वह देखकर यहीं लग रहा है कि यह किसी राजा की कब्र रही होगी क्‍योंकि इतने आभूषण एक आदमी के पास है तो वह सिर्फ राजा ही हो सकता है।

From Around the web