Snake-hidden-inside-home- घर की छत पर था सांपों का डेरा, महिला पर किया सांपो ने हमला

दुनियाभर में सांप की कई प्रजातियां मौजूद हैं, जिनमें से कुछ काफी खतरनाक हैं जो अपनी फूंकार से किसी को भी मौत दे सकती हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है जिसमें एक महिला बिना डरे जहरीले सांप का रेस्क्यू करती नजर आ रही है।
ट्विटर पर हुआ शेयर
ट्विटर पर वीडियो को @InsaneRealitys नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। ये 45 सेकंड का वीडियो है। इस वीडियो में एक महिला कैबिनेट पर चढ़ी हुई है और वो सीलिंग में बने बॉक्स के अंदर काले रंग की छड़ी डालती है। अगले ही पल विशालकाय सांप बॉक्स में से निकलकर उसके हाथ में लिपट जाता है। महिला बिना डरे 6 से 7 फीट लंबा सांप आराम से बाहर निकाल देती है।
alsoreadWorlds-smallest-wooden-spoon - एक कलाकार ने बनाया छोटू सा चम्मच, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यूजर्स कर रहे कमेंट
इसे 17 अगस्त को शेयर किया गया था। इस वीडियो को अब तक 7 लाख 95 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'क्या इन्हें बचपन से इस काम में एक्सपर्ट बनाया जाता है। ये देखकर हैरानी हुई पर इंप्रेस भी हो गया'। दूसरे यूजर ने लिखा- 'देश का नाम बदलकर जुरासिक वर्ल्ड रख देना चाहिए'।