Sargasso-sea - ये है एक ऐसा सागर जिसका कोई तट नहीं है, धरती को नहीं छूते इसके किनारे

हर नदी, तालाब या समंदर का अपना एक किनारा होता है लेकिन इस दुनिया में एक सागर ऐसा भी है जिसका कोई किनारा ही नहीं है। आइये जानते हैं कोनसा सागर है ये।
जाने क्या है सागर का नाम
अटलांटिक महासागर में समाए हुए सारगासो सागर का कोई किनारा नहीं है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा सागर है जिसका कोई किनारा नहीं है। ये कहीं से भी जमीन को नहीं छूता है। सारगासो सागर उत्तरी अटलांटिक महासागर के गल्फ स्टीम के पश्चिम और केनेरी करंट के पूर्व में है। यहां जाना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि सारगासो द्वीप रहस्यमयी बरमूडा ट्रायंगल के काफी करीब है।
इस वजह से पड़ा ये नाम
बारमूडा ट्रायंगल एक त्रिकोणीय समुद्री क्षेत्र है, जहां से बड़े-बड़े पानी के जहाज और हवाई जहाज गायब हो जाते हैं। सागर की एक खासियत यह भी है कि यहां सारगासो घास पैदा होती है। इसी सारगासो घास के नाम पर ही इसका नाम रखा गया है। सागर की सतह पर इस घास को तैरते हुए देखा जा सकता है।
alsoreadWeird Village:- ये है दुनिया का अनोखा गांव, यहाँ घर के बाहर नहीं खेलते हैं बच्चे, जानिए क्या है वजह
पानी हमेशा रहता है गर्म
यह घास यहां के जलीय जीवों के लिए यह एक खाद्य संपदा भी है। सारगासो घास कई तरह की मछलियों, केकड़ों और कछुओं का घर भी है। अटलांटिक सागर में भीषण ठंड होने के बावजूद भी सारगासो सागर का पानी गर्म रहता है।