Reproduction Of Peahen: मोर के आंसू पीकर मां नहीं बनती मोरनी, जाने फिर कैसे होती है प्रेग्नेंट? अपनाती है ये अजीब तरीका

Reproduction Of Peahen: मोर के आंसू पीकर मां नहीं बनती मोरनी, जाने फिर कैसे होती है प्रेग्नेंट? अपनाती है ये अजीब तरीका

 
p

मोर-मोरनी के प्रजनन के बारे में बहुत सारी कहानियां हैं जो मिथक हैं। इन्हीं में से एक धारणा है कि मोर के आंसू पीकर मोरनी गर्भवती होती है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। फिर मोरनी मां कैसे बनती है आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

इस तरह गर्भवती होती है मोरनी

मोरनी के प्रजनन का तरीका भी बाकी पक्षियों की तरह ही होता है। मोर मोरनी की पीठ पर सवार होता है और उसी दौरान अपना स्पर्म मोरनी के शरीर में ट्रांसफर कर देता है। वह गर्भवती हो जाती है और बाद में बच्चों को जन्म देती है। 

ऐसे मोर को पसंद करती है मोरनी

जिन मोर की पूंछ सबसे लंबी और आकर्षक होती है वे मोरनी को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। जिस नर मोर की पूंछ में सबसे ज्यादा आंख जैसी संरचना होती है वह सबसे बेहतरीन प्रजनक साबित होते हैं। मोर को ऊंचे पेड़ों पर रहना पसंद होता है। वह ज्यादातर यूकेलिप्टस, आम, पीपल, बरगद और अमलतास जैसे पेड़ों पर रहता है। वह भोजन में उभयचरों, बीजों, पौधों, सरीसृपों और अकशेरुकी जीवों को खाता है।  

alsoreadक्या सच में शुतुरमुर्ग कंकड़ खाकर अपना पेट भरते हैं?

कई पक्षी इस तरह भी करते हैं प्रजनन

केवल मोर-मोरनी ही नहीं बल्कि कई अन्य पक्षी भी इसी तरह आपस में संबंध बनाते हैं। नर पक्षी मादा की पीठ पर चढ़कर अपने स्पर्म उसके शरीर में भेज देता है। वह प्रेग्नेंट हो जाती हैं। कुछ पक्षी 'किस' करके संभोग करते हैं। इस प्रक्रिया को 'Cloacal Kiss' कहा जाता है।  

From Around the web