Railway Station:भारत में एक रेलवे स्टेशन का नाम है मस्जिद... जानिए क्या है इस नाम के पीछे की कहानी

Railway Station:भारत में एक रेलवे स्टेशन का नाम है मस्जिद... जानिए क्या है इस नाम के पीछे की कहानी

 
.

भारत में ऐसी कई जगहें हैं जिनके नाम बेहद अलग और अजीबोगरीब हैं। वहीं रेलवे स्टेशन की बात करें तो देश में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जिनके नाम काफी अनोखे हैं। इस लिस्ट में मुंबई के रेलवे स्टेशन का नाम भी शामिल है, जिसका नाम सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। मुंबई में एक रेलवे स्टेशन है जिसका नाम मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन है। यह नाम सुनकर आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि इसका नाम मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन क्यों पड़ा और इसका नाम कैसे पड़ा? दरअसल इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। बताया जाता है कि इस स्टेशन की शुरुआत 1877 में हुई थी, जो मांडवी सेक्शन का स्टेशन है। आइए जानते हैं क्यों इस रेलवे स्टेशन का नाम मस्जिद बंदर रखा गया। दरअसल, इस स्टेशन के पास मस्जिद बंदर नाम का एक पुल है, जिसे देखते हुए स्टेशन का नाम भी मस्जिद बंदर रखा गया।

क्या है मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन के पीछे की कहानी ? 

वैसे तो इसके इतिहास के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, स्टेशन के चार प्लेटफार्म हैं।आपको बता दें कि इस स्टेशन के आसपास थोक बाजार होने के कारण यहां काफी भीड़ रहती है। इसके पूर्व में आयरन मार्केट, पश्चिम में हीरा व्यापारी बाजार है।  why-do-we-feel-shock - अचानक किसी के छूने से क्यों लगता है करंट? जाने इसके पीछे क्या है साइंस

इसके ठीक पास ही छत्रपति शिवाजी टर्मिनल है जिसकी सभी ट्रेनें मस्जिद बंदर होते हुए जाती हैं। इसके पास ड्राई फ्रूट का बहुत बड़ा थोक बाजार भी है।साथ ही थोड़ा आगे जाने पर मुंबा देवी नाम का एक प्राचीन मंदिर है जिसे मुंबई की पहचान कहा जाता है। आपको बता दें कि पहले इस मस्जिद का पूरा नाम मस्जिद बंदर था लेकिन अब इसका नाम बदलकर रेलवे स्टेशन दिया गया है।

From Around the web