Patient-woman-plays-violin - सर्जरी के दौरान महिला ने बजाय वायलिन, लोग हुए हैरान

हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। ये महिला खुद अपने ऑपरेशन के दौरान ही म्यूजिक में डूबी नजर आ रही है। म्यूजिक को प्ले भी वो खुद ही कर रही थी। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगो की खूब मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
ब्रेन सर्जरी के दौरान बजाया वायलिन
इंस्टाग्राम पर वायलिन हेड नाम के अकाउंट से ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला की ब्रेन सर्जरी होती नजर आ रही है। दो सर्जन महिला के दिमाग की सर्जरी करते दिखाई दे रहे हैं। जिस महिला की सर्जरी हो रही है वो पूरी तरह वायलिन की धुन में डूबी नजर आ रही है। वो खुद इस वायलिन को बजा रही है। जब उसके दिमाग पर डॉक्टर्स तेजी से काम कर रहे हैं, तब पूरी तसल्ली के साथ महिला लेटे-लेटे वायलिन बजा रही है।
यूजर्स का मिला जुला रिएक्शन
इस वीडियो को देखकर लोगों का मिला-जुला रिएक्शन है। कुछ यूजर्स महिला के हौसले की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग ये देखकर हैरान हैं कि सर्जरी के दौरान इस खूबसूरती से कोई भी इंस्ट्रूमेंट कैसे बजाया जा सकता है। कुछ यूजर्स कह रहे है - क्या इस तरह से सर्जन का ध्यान नहीं भटकेगा।
alsoreadPython-tightly-wrapped-around-a-man - बुजुर्ग शख्स के गले में लिपटा गया अजगर, वीडियो हो रहा वायरल
कुछ यूजर्स ये जानना चाहते हैं कि क्या सर्जरी के दौरान महिला को कोई दर्द नहीं हो रहा था। वीडियो पर कैप्शन लिखा था - ब्रेन के कॉर्डिनेशन को जज करने के लिए उसे इस तरह म्यूजिक प्ले करने के लिए कहा गया है। अब तक वीडियो को एक लाख 82 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।