Okinoshima-island - इस आइलैंड पे है महिलाओं का जाना मना , जाने क्या है वजह

Okinoshima-island - इस आइलैंड पे है महिलाओं का जाना मना , जाने क्या है वजह

 
i

दुनिया में ऐसी कई धार्मिक जगहें हैं जहां महिलाओं का जाना वर्जित है। भारत में भी सबरीमाला मंदिर को लेकर ऐसे विवाद उठ चुके हैं। ऐसी ही एक जगह जापान में भी है जिसे UNESCO ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनाया है। यहाँ पर महिलाओं का जाना मना है। यहां शिंटो धर्म के रिवाज फॉलो होते हैं। ये आइलैंड कोरिया से ज्यादा करीब है लेकिन फिर भी जापान की सीमा में आता है। 

यहां जाने से पहले पुरुषों को करना होता है ये काम

महिलाओं को तो किसी भी हालत में इस आइलैंड में जाने की इजाजत नहीं है लेकिन पुरुषों को भी इस जगह आने के लिए एक रिवाज फॉलो करना होता है। यहां आने से पहले उन्हें कोरिया स्ट्रेट के पानी से नहाना होता है। वो इस आइलैंड में स्नान के बाद ही कदम रख सकते हैं। 

क्यों पवित्र माना जाता है ये आइलैंड?

इस आइलैंड को शिंटो धर्म का धार्मिक स्थान माना जाता है। इसमें 17वीं सदी का एक मंदिर बना हुआ है। एक बार आइलैंड में आने से पहले नहाना होता है। यहां से कोई भी चीज लेकर नहीं जा सकते हैं। ना ही अपना एक्सपीरियंस किसी को बता सकते हैं। इस आइलैंड में हजारों आर्टिफैक्ट्स, सोना-चांदी, मूर्तियां आदि रखी गई हैं, लेकिन यहां से कुछ भी बाहर लेकर जाना मना है।alsoreadGhost-train-story - एक ऐसी ट्रेन जो यात्रियों के साथ सुरंग में घुसी और फिर कभी नहीं मिली  

हर साल एक ही दिन खुलता है ये आइलैंड 

इस आईलैंड में जाने के लिए हर साल 200 लोगों को चुना जाता है। 27 मई को ही यहां पूजा की जाती है। यहां महिलाओं का आना इसलिए मना है क्योंकि इसे एक खतरनाक जगह माना जाता है। इसे भेदभाव की जगह सुरक्षा का एक तरीका माना जाता है। यहां के महंत का कहना है कि वो हजारों साल पुरानी परंपरा अब नहीं बदल सकते हैं। इस आईलैंड में महिलाओं के ना आने की एक वजह यहां का रिवाज भी है। यहां आने वाले लोगों को पूरे कपड़े उतारकर पहले समुद्र के पानी (कोरिया स्ट्रेट) से नहाना होता है।  

From Around the web