Money-tricks - अपने मकान को दिया किराया पर और खुद गैराज में रह रहा है ये शख्स, जानिए वजह

Money-tricks - अपने मकान को दिया किराया पर और खुद गैराज में रह रहा है ये शख्स, जानिए वजह

 
p

आज के वक्त में पैसा कमाना मुश्किल नहीं है। आज के समय में पैसे कमाने के तरीकों को सोचना और फिर उन्हें लागू करना ज्यादा मुश्किल है। एक अमेरिकी शख्स ने पैसे कमाने का अजीबोगरीब तरीका सोचा कि उसके बारे में सुनकर आपका दिमाग चकरा जाएगा। इस शख्स ने अपने मकान को किराय पर चढ़ा दिया और खुद घर के गैराज में रहने लगा। 

खुद रहता है गैराज में 

19 साल के कीटन वॉन अमेरिकी रियल एस्टेट एजेंट हैं। इतने बड़े और महंगे देश में भी उनके पास अपना घर है जो काफी आलीशान है। वो अपने घर में नहीं बल्कि घर के बगल में बने गैराज में रहता हैं। उन्होंने अपने घर के गैराज को ही रेनोवेट करवा लिया है। और घर को किराय पर चढ़ा दिया है। तब से उसका खर्चा काफी कम हो गया है और वो पैसे कमा रहा है। किराय के पैसों से घर का लोन भी चुकता होता जा रहा है और उसकी भी आमदनी हो रही है। 

alsoreadकेरल के शख्स ने लकड़ी से बनाया रॉयल एनफील्ड बुलेट का मॉडल

कैसे हो रहा है फायदा?

उनका किरायदार उन्हें 1.6 लाख रुपये किराया देता है जबकि घर का लोन 1.4 लाख रुपये है। इस तरह वो हर महीने बिना कुछ किए 16 हजार रुपये कमा रहा हैं। लोगों ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्हें बड़े घर में रहने का मन नहीं करता तो कीटन ने कहा कि इतनी कम उम्र में इतने बड़े घर में रहना उनके लिए जरूरी नहीं है क्योंकि वो छोटी सी जगह में रहकर भी गुजारा कर रहा हैं। 

From Around the web