Mercury Injection Dangers - सुपर हीरो बनने के लिए नस में लगाया मर्करी का इंजेक्शन, फिर जो हुआ जानकार हैरान रह जाएंगे आप

हम फिल्मों में अक्सर देखते हैं कि सुपर हीरो बनने के लिए कुछ न कुछ प्रयोग करते हैं और फिर उनके अंदर सुपर पॉवर जेनरेट हो जाती है। कुछ ऐसा ही एक लड़के ने सोचा और उसने एक ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। 2014 में एक युवा लड़के ने खुद को सुपरपावर देने की कोशिश में पारा का इंजेक्शन लगाना शुरू कर दिया।
सुपर हीरो बनने के चक्कर में कुछ ऐसा कर बैठा लड़का
कहा जाता है कि 15 वर्षीय लड़का मार्वल के सुपरहीरो एक्स-मेन बनने की चाहत रखता था। नादानी के चलते उसे दर्दनाक अल्सर की बीमारी हो गई जिसे अब ठीक नहीं किया जा सकता। उसने मकड़ियों को इस उम्मीद में खुद को काटने दिया कि वह स्पाइडर-मैन की तरह बन सके। लड़का भारत में एक ट्रॉमा सेंटर गया वहां के डॉक्टरों ने लड़के के बाएं हाथ की कलाई पर गैर-उपचार वाले कई अल्सर देखें। वह दो महीने से खुद को इन्जेक्ट कर रहा था।
डॉक्टरों को करनी पड़ी बड़ी सर्जरी और फिर
लड़के ने खुलासा किया कि उसने जानबूझकर खुद को पारे का इंजेक्शन लगाए थे। लड़का एक्स-मेन के कैरेक्टर मर्करी से इंस्पायर्ड था। डॉक्टर ने कहा कि उसे कोई मनोरोग संबंधी समस्या नहीं थी। उसका आईक्यू सामान्य था। लड़के की सर्जरी की गई और शुक्र है कि सर्जरी के बाद वह ठीक हो गया।
alsoreadElephants-cross-rail-tracks - हाथियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने की नई पहल, लोगों ने की तारीफ
मर्करी की वजह से पॉइजनिंग के संकेतों के लिए रोगी की निगरानी की गई लेकिन बाद की जांच में ठीक पाया गया। बच्चों पर निगरानी रखनी चाहिए और पैरेंट्स को ध्यान रखना होगा कि बच्चे इसे घर पर करने की कोशिश न करें।